June 13, 2025 6:06 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

जमुई जेल में महिला कैदी की मौत जेल प्रशासन ने जिंदा बताकर लाया अस्पताल

 

रिपोर्ट अनमोल कुमार

जमुई अपराधिक मामले में तीन दिन पहले जमुई जेल पहुंची एक महिला की गुरुवार की रात अचानक तबियत बिगड़ गई। जिसे शुक्रवार की सुबह उसे जेल प्रशासन द्वारा एंबुलेंस के जरिए इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान सिकंदरा प्रखंड क्षेत्र निवासी राजो रविदास की पत्नी चंपा देवी (60) के रुप में की गई है। वहीं पूरे मामले की जानकारी देते हुए राजद के जिलाध्यक्ष त्रिवेणी यादव ने बताया कि मृतका महिला कैदी के परिजन उनके परिचय में थे जिसके द्वारा रात में ही उसकी मौत जमुई जेल में होने की जानकारी मिली थी। लेकिन जेल प्रशासन उसे जिंदा बताकर शुक्रवार की सुबह सदर अस्पताल लाया गया था। जहां अस्पताल की चिकित्सक की मिली भगत से मृतका का इलाज किया गया। उसके बाद उसे मृत घोषित किया गया है। जबकि महिला की मौत रात में ही जेल के अंदर हो गई थी। वहीं राजद जिलाध्यक्ष ने डीएम श्री नवीन से एक टीम गठित कर इस मामले में जो भी जेल प्रशासन दोषी है उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही तत्कालीन जेल अधीक्षक को निलंबित किया जाए और जो कुव्यवस्था जेल में और अस्पताल में उसकी भी जांच करते हुए सभी प्रकार की जांच करते हुए कारवाई करने की मांग की है। साथ ही कहां की सदर अस्पताल में इलाज की कोई व्यवस्था नहीं है। अस्पताल में न तो सुई है और न ही धागा। वही अस्पताल प्रशासन और जेल प्रशासन दोनों मिला हुआ है। राजद अध्यक्ष ने पीड़ित परिवार को 10-10 लाख मुआवजा देने की मांग की है। साथ ही कहा कि यदि उचित कार्रवाई नहीं की गई तो व्यापक पैमाने पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें