November 5, 2026 8:28 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

पर्यावरण हमारा प्राणवायु है,बृक्षारोपण से ही संरक्षण संभव – राजकिशोर

 

रिपोर्ट अनमोल कुमार

पटना। पर्यावरण हमारा प्राणवायु है बृक्ष लगाकर ही इसे संरक्षित किया जा सकता है।रोटरी क्लब कंकडबाग पटना के अध्यक्ष,राजकिशोर सिंह ने यह बात कही।उन्होंने कहा कि “वृक्षारोपण अभियान” का आयोजन मातृत्व एवं शिशु देखभाल केंद्र, भँवर पोखर के परिसर में किया गया। इस अभियान के अंतर्गत विभिन्न प्रजातियों के 40 पौधों का रोपण किया गया, जिनमें नीम, आंवला तथा कई प्रकार के फूलदार पौधे शामिल हैं।इस कार्यक्रम का आयोजन रोटरी क्लब कंकडबाग पटना द्वारा किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष रोटेरियन राज किशोर सिंह ने की। इस अवसर पर क्लब के भावी अध्यक्ष रोटेरियन अजीत कुमार सिन्हा, पूर्व जिला गवर्नर रोटेरियन डॉ. राकेश प्रसाद, पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन डॉ. शंकर नाथ, पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन शंभु नाथ सिंह, रोटेरियन गोविंद, रोटेरियन बालिराम जी सहित क्लब के अन्य सदस्यगण, चिकित्सीय कर्मचारी एवं कार्यालय के स्टाफ मौजूद रहे।

इस वृक्षारोपण कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना और हरे-भरे वातावरण को बढ़ावा देना था। क्लब अध्यक्ष रोटेरियन राज किशोर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि पेड़-पौधे न केवल हमें स्वच्छ वायु प्रदान करते हैं, बल्कि यह जलवायु संतुलन बनाए रखने में भी अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने आम नागरिकों से भी आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक वृक्ष लगाएं और उनके संरक्षण की जिम्मेदारी लें।

पूर्व जिला गवर्नर रोटेरियन डॉ. राकेश प्रसाद ने पर्यावरण संतुलन के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता पर बल दिया और रोटरी क्लब द्वारा किए जा रहे इस प्रयास की सराहना की।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों और कर्मचारियों ने मिलकर पौधों की देखभाल का संकल्प लिया।रोटेरियन राजकिशोर सिंह , अध्यक्ष, रोटरी क्लब, कंकडबाग, पटना ने सभी आगन्तुकों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण