November 5, 2026 8:23 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

कैबिनेट मंत्री सुश्री भूरिया के विशेष प्रयास से जिला झाबुआ को मिली सौगात

झाबुआ माणक लाल जैन

कैबिनेट मंत्री सुश्री भूरिया के विशेष प्रयास से जिला झाबुआ को मिली सौगात

50 सीटर वर्किंग वूमेन हॉस्टल की स्वीकृति कैबिनेट में मंजूर

झाबुआ, 10 जून 2025 कैबिनेट बैठक में फैसला करते हुए कामकाजी महिलाओं की सुविधा के लिए झाबुआ शहर में कैबिनेट मंत्री महिला एवं बाल विकास विभाग सुश्री निर्मला भूरिया के प्रयासो से हॉस्टल बनाये जाने की स्वीकृति प्राप्त हो गयी है।
कैबिनेट मंत्री महिला एवं बाल विकास विभाग सुश्री निर्मला भूरिया के प्रयासों से मिशन शक्ति के अंतर्गत संचालित “सखी निवास” सुविधा के तहत जिले की कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल की सुविधा उपलब्ध होगी। 50 सीटर वर्किंग वूमेन हॉस्टल हेतु तीन मंजिला भवन का निर्माण जिले में लगभग 664 लाख रु. लागत से बनाया जाएगा जिसमें महिलाओं के लिए सिंगल, डबल एवं ट्रिपल शेयरिंग एसी/नॉन एसी कमरों की व्यवस्था, मेस व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, चौकीदार, स्पोर्ट्स और पार्किंग व्यवस्था भी रहेगी।
कैबिनेट मंत्री महिला एवं बाल विकास विभाग सुश्री भूरिया ने कहा कि जिले में कामकाजी महिलाओं के रहने के लिए सर्वसुविधायुक्त हॉस्टल का निर्माण आज के समय की आवश्यकता है। हॉस्टल के माध्यम से जिले में आने वाली वर्किंग वूमेन को समस्या का सामना नहीं करना पड़े‌गा साथ ही सुरक्षित एवं पारिवारिक माहौल की उपलब्धता रहेगी जो सखी-निवास नाम से ही स्पष्ट है।
कलेक्टर नेहा मीना ने कहा कि यह जिले के लिए उपलब्धि है कि सखी-निवास की स्वीकृति प्राप्त हुई है। झाबुआ में सखी निवास के निर्माण के लिए शहर में सुरक्षित स्थल पर भूमि आवंटन की कार्यवाही की जा चुकी है।उन्होंने बताया कि ग्राम/कस्बा रतनपुरा तहसील झाबुआ प.ह.नं. 53 स्थित शासकीय भूमि सर्वे नं. क्रमशः 2,4 रकबा क्रमशः 0.30, 0.43 हेक्टेयर कुल रकबा 0.73 हेक्टेयर मद ना.का.का. की भूमि में से रकबा 0.50 हेक्टेयर भूमि वुमन वर्किंग हॉस्टल निर्माण हेतु आवंटित की गई हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण