November 5, 2026 8:15 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

पटना को मिला भारत का पहला डबल डेकर फ्लाईओवर, मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन

 

अशोक राजपथ पर अब जाम से मिलेगी राहत, पीएमसीएच तक सफर होगा आसान

 

एस एन श्याम /अनमोल कुमार

पटना।राजधानी पटना को आज एक बड़ी सौगात मिली। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को अशोक राजपथ पर पटना के पहले डबल डेकर फ्लाईओवर का उद्घाटन किया। इस फ्लाईओवर के चालू हो जाने से कारगिल चौक से एनआईटी मोड़ तक की 2.2 किलोमीटर की यात्रा अब बिना रुके संभव होगी। साथ ही, यह फ्लाईओवर शहरवासियों को ट्रैफिक जाम से बड़ी राहत देगा।

डबल डेकर फ्लाईओवर जनता को समर्पित

बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड ने इस दो-लेन डबल डेकर फ्लाईओवर के निर्माण किया है। इसमें 422 करोड़ रुपये की लागत आई है। इसका शिलान्यास मुख्यमंत्री ने 4 सितंबर, 2021 को किया था। उद्घाटन समारोह में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, सांसद रविशंकर प्रसाद और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

स्थानीय आवागमन को भी सहूलियत

फ्लाईओवर के समानांतर 5.50 मीटर चौड़ी दो सर्विस लेन भी बनाई गई हैं, जिससे स्थानीय आवागमन सुगम होगा। यह फ्लाईओवर खासतौर पर पीएमसीएच अस्पताल आने-जाने वाले मरीजों और उनके परिजनों के लिए राहतदायक साबित होगा, जिन्हें अब जाम में फंसने की परेशानी नहीं होगी।

पटना के बुनियादी ढांचे में मील का पत्थर

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस मौके पर कहा कि, “पटना की ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए लगातार काम हो रहा है। यह फ्लाईओवर इसी दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।”

डबल डेकर फ्लाईओवर का यह प्रोजेक्ट न केवल आधुनिक शहरी परिवहन का उदाहरण है, बल्कि यह पटना की बुनियादी ढांचे को नई दिशा देने वाला एक मील का पत्थर भी है।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण