November 5, 2026 8:34 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

दिल्ली में गर्मी का प्रकोप, IMD ने रेड अलर्ट किया जारी

मौसम विभाग के महानिदेशक डॉ. मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि “पिछले तीन दिनों से उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में गर्मी की लहर (Heat Wave) जारी है। दिल्ली-एनसीआर सहित पूरे पश्चिमी उत्तर भारत में अगले तीन दिन तक गर्म हवाएं चलने की संभावना है।”

अनिल कुमार गुप्ता स्टेट ब्यूरो हैड दिल्ली

जून 12, नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी लोगों की परेशानी का कारण बनी हुई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले दो दिनों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। राजधानी में तापमान लगातार 45 डिग्री सेल्सियस के करीब बना हुआ है। हालात ऐसे हैं कि सूर्यास्त के बाद भी तापमान में कोई खास गिरावट नहीं आ रही, जिससे लोगों को रात के समय भी राहत नहीं मिल रही है।

मौसम विभाग के महानिदेशक डॉ. मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि “पिछले तीन दिनों से उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में गर्मी की लहर (Heat Wave) जारी है। दिल्ली-एनसीआर सहित पूरे पश्चिमी उत्तर भारत में अगले तीन दिन तक गर्म हवाएं चलने की संभावना है।”

उन्होंने कहा कि दिल्ली और उत्तर प्रदेश जैसे इलाकों में उमस भी बढ़ी है, जिससे गर्मी और ज्यादा असहनीय हो गई है। गर्म हवाओं के साथ बढ़ती नमी (Humidity) शरीर को ज्यादा प्रभावित करती है और खासकर उन लोगों के लिए खतरनाक है जिन्हें सांस की समस्या या अन्य स्वास्थ्य संबंधी परेशानी है।

आईएमडी प्रमुख ने जानकारी दी कि इस बार केवल दिन के समय ही नहीं, बल्कि रात के लिए भी रेड अलर्ट जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि “रात के तापमान में भी कोई खास गिरावट नहीं हो रही, जिससे शरीर को गर्मी से राहत नहीं मिल रही। ऐसे में हीट स्ट्रेस और थकान की आशंका बढ़ जाती है।”

हालांकि, सप्ताह के अंत तक मौसम में थोड़ी राहत की संभावना है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि दिल्ली और आसपास के इलाकों में बारिश और धूलभरी आंधी चल सकती है, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है।

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे घर से बाहर निकलने से पहले सावधानी बरतें, हल्के और ढीले कपड़े पहनें, पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और बुजुर्गों व बच्चों का विशेष ध्यान रखें। गर्मी से बचाव के लिए सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सख्त सलाह दी गई है।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal