November 5, 2026 8:28 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

स्वस्थ यकृत मिशन के तहत ग्लोबल फैटी लिवर दिवस 12 जून 2025 के अवसर पर निकाली गई जन-जागरूकता रैली

झाबुआ माणक लाल जैन

 

झाबुआ, 12 जून 2025 नॉन एल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज वर्तमान समय में एक प्रमुख जन स्वास्थ्य समस्या बनकर उभरी है। मध्यप्रदेश सरकार ने स्वस्थ यकृत मिशन के अंतर्गत इस दिशा में नवीन पहल की है जिसका शुभारंभ 21 मई 2025 को राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के द्वारा किया गया।
मिशन के तहत 12 जून 2025 को “ग्लोबल फेटी लिवर दिवस” के रूप में मनाया गया । जिसके तहत जिले की जनता को जागरूक करने हेतु रैली का आयोजन प्रात: 08:00 बजें राजवाड़ा चौक झाबुआ से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एस. बघेल के द्वारा हरी झण्डी दिखाकर प्रारंभ करते हुए आजाद चौक, थांदला गेट एवं बस स्टैण्ड होते हुए जिला चिकित्सालय पर समापन किया।
रैली समापन उपरांत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एस. बघेल के द्वारा फैटी लिवर की समस्या हो जाने पर कैसे दिनचर्या में परिवर्तन कर भविष्य में होने वाले स्वास्थ्य जोखिमों से बचा जा सकता है इस बारें में जिला अस्पताल में उपस्थित आमजन को जागरूक किया गया।
उक्त गतिविधि आयोजन के दौरान जिला कार्यक्रम प्रबंधक आर.आर. खन्ना, जिला एम एण्ड ई अधिकारी प्रणय टेम्भरे, जिला सीपीएचसी सलाहकार कैलाश चरपोटा, एनसीडी डाटा एण्ट्री ऑपरेटर प्रवीण यादव, शासकिय नर्सिंग महाविद्यालय झाबुआ के मेंटर स्टाफ एवं छात्राऐं तथा स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी/अधिकारी उपस्थि‍त थे।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण