November 5, 2026 8:01 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

सिनियर दिल्ली स्कूल के निदेशक आलोक राज ने निर्धन और असहाय बच्चों के बीच मुफ्त पुस्तक वितरण किया

 

रिपोर्ट अनमोल कुमार
गया जी। गरीब और असहाय बच्चों की शिक्षा के लिए पीरखान स्थित सरैया बाजार रोड,खिज़रसराय, गया में सीनियर दिल्ली स्कूल के डायरेक्टर श्री आलोक राज जी के द्वारा खिज़रसराय के गाँवों से चलकर आए बच्चों को फ्री में कॉपी- किताबें बांटने का काम किया गया, सीनियर दिल्ली स्कूल के द्वारा बच्चों की शिक्षा की राह आसान बना रहे हैं। महंगाई के इस युग में किताबों के दाम भी आसमान छू रहे हैं। ऐसे में कई गरीब बच्चे किताबें नहीं खरीद पाते। गांवों की मलिन बस्तियों में बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए शिक्षा का दीप जलाने वाले स्कूल के डायरेक्टर श्री आलोक राज जी ने अब बच्चों को पुस्तकें भी नि: शुल्क उपलब्ध करा रहे हैं। उनके अनुसार गरीब बच्चों की पढ़ाई में आर्थिक अक्षमता अब आड़े नहीं आएगी।
जिससे बच्चों को पढ़ाई में काफी मदद मिलती है. वहीं सीनियर दिल्ली स्कूल का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा की ओर बढ़ावा देना है. जिससे बच्चे अपना भविष्य उज्ज्वल बना सके। श्री आलोक राज जी ने बताया कि इस तरह की जाने वाली व्यवस्थाओं को डोनेशन और निजी खर्चे पर उपलब्ध कराते हैं, जिससे गरीब व नि: सहाय बच्चे स्कूल में आसानी से पढ़ सकते हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण