November 5, 2026 8:01 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

NEET UG का रिजल्ट जारी, राजस्थान के महेश बने ऑल इंडिया टॉपर

 

 

 

 

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नीट यूजी 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। नीट यूजी 2025 के टॉप रैंकर्स की सूची में राजस्थान के महेश कुमार ने ऑल इंडिया रैंक में शीर्ष स्थान हासिल कर पूरे देश में टॉप किया है।

 

 

 

 

जून 14, नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नीट यूजी 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस साल, नीट यूजी परीक्षा 4 मई को आयोजित की गई थी। वहीं इस साल नीट यूजी परीक्षा में 12 लाख 36 हज़ार 531 अभ्यर्थी क्वालीफाई हुए हैं।

 

राजस्थान के महेश कुमार ने किया ऑल इंडिया टॉप

 

नीट यूजी 2025 के टॉप रैंकर्स की सूची में राजस्थान के महेश कुमार ने ऑल इंडिया रैंक में शीर्ष स्थान हासिल कर पूरे देश में टॉप किया है। उन्होंने 99.9999547 परसेंटाइल स्कोर किया है। उनके बाद मध्य प्रदेश के उत्कर्ष अवधिया को दूसरी रैंक मिली, जबकि महाराष्ट्र के कृषांग जोशी ने तीसरी रैंक और दिल्ली के मृणाल किशोर झा और अविका अग्रवाल ने क्रमशः चौथी और पांचवीं रैंक हासिल की है।

 

नीट यूजी देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा है, जिसमें हर साल लाखों छात्र MBBS, BDS जैसे कोर्सों में दाखिले के लिए अपनी किस्मत आजमाते हैं। इस साल नीट यूजी में करीब 20.8 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था।

देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2025 का परिणाम शुक्रवार को घोषित किया गया, जिसमें राजस्थान के होनहारों ने एक बार फिर अपना लोहा मनवाया है. मूल रूप से हनुमानगढ़ के रहने वाले महेश कुमार ने ऑल इंडिया रैंक-1 प्राप्त कर देशभर में राजस्थान का नाम रोशन कर दिया है. उन्होंने सीकर के निजी कोचिंग संस्थान से तैयारी की थी.

राजस्थान के चार विद्यार्थी टॉप-10 में: इस बार के NEET परिणाम में टॉप-10 मेधावियों में से 4 छात्र राजस्थान से हैं, जिसमें महेश कुमार ने ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल की है. सीकर के निजी कोचिंग संस्थान के निदेशक ने महेश की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा, “महेश बेहद अनुशासित, मेहनती और एकाग्र छात्र था. उसकी सफलता में परिवार का सहयोग, संस्थान की गाइडेंस और स्वयं उसकी मेहनत का योगदान रहा है.”

 

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण