November 5, 2026 7:53 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

पावेचा को केशरियाजी गज मन्दिर का ट्रस्टी नियुक्त

माणक लाल जैन पावेचा को केशरियाजी गज मन्दिर का ट्रस्टी नियुक्त
गज मंदिर में बनेगा राजेन्द्र सूरि गुरुमंदिर , मालवा के पावेचा परिवार ने लिया लाभ

केसरियाजी तीर्थ

ऋषभदेव नगर में स्थित प्रथम तीर्थंकर भगवान दादा आदिनाथ के केशरियाजी गज मंदिर में दिनांक 14 जून को कीकाभाई प्रेमचंद ट्रस्ट की गच्छाधिपति की निश्रा मे बैठक सम्पन्न हुई। इस बैठक में ट्रस्टी मोतीलालजी बोहरा एवं ट्रस्टी तेजराजजी (मुंबई) द्वारा पुण्य सम्राट के परम गुरुभक्त श्री सुधीरकुमार पावेचा धार दसई वाले का नाम ट्रस्टी पद हेतु प्रस्ताव रखा गया।
ट्रस्ट अध्यक्ष बाबूलालजी बोहरा , उपाध्यक्ष मांगीलालजी परमार, सचिव गजेन्द्रजी भंसाली सहित उपस्थित समस्त ट्रस्टीगण ने उक्त प्रस्ताव को सर्वसम्मति से स्वीकार कर श्री सुधीरकुमार पावेचा को कीकाभाई प्रेमचंद ट्रस्ट, केशरियाजी गज मंदिर का ट्रस्टी नियुक्त किया।
नवनियुक्त ट्रस्टी श्री पावेचा ने बैठक में प्रस्ताव रखा कि गज मंदिर परिसर में प्रातः स्मरणीय दादा गुरुदेव श्रीमद् विजय राजेन्द्र सूरीश्वरजी महाराजा का भव्य मंदिर निर्माण कराया जाये, इस प्रस्ताव को गच्छाधिपति श्रीमद् मणिप्रभसागर सूरीश्वरजी म.सा. एवं ट्रस्टमंडल ने सहर्ष स्वीकृति प्रदान की।गुरूमन्दिर निर्माण का संपूर्ण लाभ संघवी सुधीरकुमार अमृतलाल पावेचा (धार – दसई वाले) परिवार द्वारा लिया गया।
अखिल भारतीय श्री राजेन्द्र जैन नवयुवक परिषद के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी ब्रजेश बोहरा ने बताया कि परम गुरुभक्त श्री सुधीरकुमार पावेचा को ट्रस्टी पद पर मनोनयन, दादा गुरुदेव के मंदिर निर्माण का संपूर्ण लाभ एवं आजीवन ध्वजारोहण का सौभाग्य प्राप्त होना सम्पूर्ण समाज के लिए गौरव की बात है।
धार पावेचा परिवार को इस पुनीत कार्य हेतु अखिल भारतीय श्री राजेन्द्र जैन नवयुवक परिषद् व परिषद परिवार की ओर से हार्दिक बधाई एवं अनुमोदना।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण