November 5, 2026 7:41 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

कलेक्टर ने निर्माणाधीन आंगनवाड़ी केन्द्र और हेण्डपम्प रिचार्ज पिट का निरीक्षण किया

झाबुआ (थांदला) माणक लाल जैन

 

कलेक्टर ने निम्न गुणवत्ता का निर्माण कार्य होने पर नाराजगी व्यक्त की

झाबुआ, 18 जून 2025 कलेक्टर नेहा मीना ने जनपद थांदला के ग्राम पंचायत कोटड़ा में आदि आदर्श ग्राम योजना के तहत निर्माणाधीन आंगनवाड़ी केन्द्र और जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत रुफ वॉटर हार्वेस्टिंग एवं हेण्डपम्प रिचार्ज पिट का निरीक्षण किया।
कलेक्टर ने दोनों ही निर्माणाधीन संरचना का निम्न गुणवत्ता का निर्माण कार्य होने पर नाराजगी व्यक्त की गयी। साथ ही मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को सम्बन्धित सहायक यंत्री, उप यंत्री और ग्राम पंचायत के सचिव को नोटिस दिये जाने के निर्देश दिये। साथ ही आंगनवाड़ी केन्द्र के निर्माण कार्य का वैल्युएशन कराये जाने के निर्देश दिये। स्वीकृत राशि से कम का वैल्युएशन पाये जाने पर दोषी से वसूली की जाए ।
कलेक्टर ने कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा को दल के साथ आकर कार्य की गुणवत्ता की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया।
इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व थांदला तरुण जैन, सीईओ जनपद देवेन्द्र बरोडिया, तहसीलदार अनिल बघेल एवं अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण