November 5, 2026 7:41 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

कांग्रेस के मिलन समारोह में आई टी इंजीनियर ,कशिश सहित सैकड़ों लोग शामिल

रिपोर्ट अनमोल कुमार

पटना। सदाकत आश्रम, पटना में कांग्रेस द्वारा आयोजित मिलन समारोह में आई टी इंजीनियर, कशिश यादव समेत सैकड़ों समर्थकों ने कांग्रेस में शामिल होकर सदस्यता ग्रहण किया। शामिल सदस्यों को बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश अध्यक्ष, राजेश कुमार और प्रदेश प्रभारी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराया।
मिलन समारोह में रजनीश कुमार झन्नाटेदार, शहाबुद्दीन रहमानी, मोतीलाल शर्मा, अजय चौधरी, जितेंद्र गुप्ता, अभिषेक कुमार, सैफुल इस्लाम, धर्मेन्द्र निराला, संजय कुमार उर्फ नन्दू चन्द्रवंशी, शिव चौरसिया, शंभू शर्मा, संजीव कुमार उर्फ मुन्ना जी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
मौके पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष, राजेश कुमार ने कहा कि आई टी इंजीनियर, कशिश यादव के कांग्रेस में शामिल होने से सूचना प्रौद्योगिकी तकनीक को बेहतर आधार मिला है जो भावी विधानसभा चुनाव में पार्टी के लिए कारगर सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि महागठबंधन के साथ मिलकर पार्टी न केवल एन डी ए को शिकस्त देगी, बल्कि बिहार में एक नई पहचान के साथ उभरेगी ।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal