November 5, 2026 7:41 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

कुआँ में डूबने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

 

रिपोर्ट अनमोल कुमार
हाजीपुर: देसरी प्रखंड अंतर्गत चांदपुरा थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर शाम गांव वार्ड नंबर 12 में कुआं में डूबने से एक ही परिवार के तीन व्यक्ति की मौत हो गई। मौत के बाद गांव में कोहराम मच गया। स्वजन का रोते-रोते बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। मृतक स्थानीय विष्णु राय के पुत्र बिंदेश्वर राय, विराज राय के पुत्र विकास कुमार एवं सुरेंद्र राय के पुत्र रोहित कुमार बताया गया। घटना की जानकारी स्थानीय थाना की पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है। घटना के संबंध में बताया गया कि कुआं की साफ सफाई करने के दौरान बिंदेश्वर राय नीचे गिर गए। बिंदेश्वर राय को बचाने के लिए एक परिवार के सदस्य एक-एक करके कुआं में उतरे। पहले बिंदेश्वर राय कुआं में उतरे कुछ देरी के बाद नहीं लौटने पर विकास कुमार एवं उसके बाद तीसरे व्यक्ति कुआं में उतरे। बच्चों के बचने के दौरान तीनों की मौत हो गई। घटना की सूचना पर स्थानीय लोग पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस कुआं से शव निकलने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक के परिवार वालों का रोते-रोते बुरा हाल है।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण