November 5, 2026 7:45 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

जिला स्तरीय संयुक्त परामर्शदात्री समिति की बैठक संपन्न

झाबुआ माणक लाल जैन

 

झाबुआ, 17 जून 2025 कलेक्टर नेहा मीना की अध्यक्षता में कर्मचारी से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करने जिला स्तरीय संयुक्त परामर्शदात्री समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में आयोजित की गई।
बैठक में शिक्षक संघ एवं कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा करते हुए कलेक्टर नेहा मीना ने कहा कि जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक कर्मचारियों से जुड़े आवश्यक मुद्दों पर चर्चा के लिए आयोजित की जाती है। बैठक में कर्मचारियों की क्रमोन्नति, समयमान- वेतनमान, एरियर्स, इंक्रीमेंट, कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका एवं सेवा सत्यापन, कर्मचारियों के स्वत्व भुगतान, विभागीय भविष्य निधि पर्ची, पेंशन प्रकरण, जीपीएफ, पार्ट फाइनल प्रक्रिया सहित अन्य विषयों पर कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों द्वारा मांगे रखी गई एवं विभागीय अधिकारियों के साथ चर्चा की गई।
कलेक्टर ने कहा कि प्रतिनिधियों द्वारा दी गई मांगों एवं सुझावों को सूचीबद्ध किया जाए। क्रमोन्नति, समयमान- वेतनमान निर्धारित करने की प्रक्रिया का विभागीय अधिकारी को समय सीमा में निराकरण के लिए निर्देशित किया। कलेक्टर ने कहा अगले 6 माह में पुनः से बैठक का आयोजन किया जाए जिसमें सभी विभागों द्वारा कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित किया जाए।
इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जितेन्द्र सिंह चौहान, डिप्टी कलेक्टर एच एस विश्वकर्मा एवं अन्य जिला अधिकारी, शिक्षक संघ एवं कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण