रोहित कुमार गुप्ता उतरौला (बलरामपुर) बिजली विभाग की लचार व्यवस्था से क्षुब्ध सपा नेता आदिल हुसैन ने जिलाधिकारी बलरामपुर को संबोधित एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी उतरौला राजेन्द्र बहादुर को सौंपा।
दिए गए पत्र में कहा है कि भीषण गर्मी व चिलचिलाती धूप से आम जनजीवन अस्त व्यस्त है बिजली व्यवस्था शहरी व ग्रामीण क्षेत्र का बदहाल है। जिसके चलते महिलाओं, बच्चों व बुजुर्गों का बुरा हाल है। यदि बिजली व्यवस्था में जल्द सुधार न हुआ तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा।
दिए गए पत्र में कहा है कि वर्तमान समय में समूचे क्षेत्र में में गर्मी का कहर जारी है बारिश न होने से किसानों का बुरा हाल है। धान की रोपाई का काम शुरू होने वाला है धान की नर्सरी में पानी की आवश्यकता बढ़ती जा रही है तालाब, पोखरे सूखते जा रहे हैं बेजुबान जानवर प्यास से मर रहे हैं प्रशासन द्वारा सूखे तालाबों व पोखरे में पानी नहीं भरवाया जा रहा है बिजली विभाग नगर क्षेत्र में बिजली को लेकर जो काम पहले करना चाहिए वह काम इस भीषण गर्मी में पूरा किया जा रहा है। ठेकेदार द्वारा ट्रांसफार्मर का फ्यूज अब बदला जा रहा है जिसके कारण बार बार सड डाऊन लेकर बिजली आपूर्ति बाधित की जा रही है। जिसके चलते आमजनमानस काफी परेशान है। और बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा कोई ठोस उपाय नहीं किया जा रहा है। आम जनता अपना धैर्य खो चुकी है। यदि बिजली के जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा विद्युत आपूर्ति में सुधार नही किया गया तो आम जनता के साथ आंदोलन करने को बाध्य होंगे जिसकी समस्त जिम्मेदारी बिजली के अधिकारियों की होगी।












