झाबुआ माणक लाल जैन
झाबुआ, 20 जून 2025 कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा मीना की अध्यक्षता में सुगम निर्वाचन के लिए निर्मित जिला स्तरीय मॉनीटरिंग समिति की बैठक सम्पन्न हुई ।
बैठक में दिव्यांगजनों को सुगम समावेशी रूप से मतदान कराये जाने हेतु मतदान केन्द्र का चिन्हांकन, दिव्यांगजनों के सुगम पंजीकरण हेतु शिविर आयोजन, दिव्यांग मतदाता जिनका नामांकन नहीं है उनका चिन्हांकन कर नामांकन, मतदान केन्द्रों पर बेरियर फ्री सुगमता जागरूकता कैम्पेन के सम्बन्ध में चर्चा की गयी । साथ ही दिव्यांगजनों की चुनावी भागीदारी बेहतर बनाने के उद्देश्य से आइकन की नियुक्ति करने हेतु चर्चा की गयी ।
कलेक्टर नेहा मीना ने समिति में दिव्यांगजनों की ओर सुगम मतदान के लिए आवश्यक सुझाव प्राप्त करने एवं समस्त ईआरओ से भी सुझाव प्राप्त कर संकलित कर परीक्षण कराये जाने हेतु कहां।
इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी एच एस विश्वकर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी आर एस बामनिया, उप संचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग पंकज सांवले, सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग रविपाल मोरी एवं समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।












