November 5, 2026 7:19 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

योग शारीरिक, मानसिक और अध्यात्मिक स्वास्थ्य का आधार – रेश्मा आरिफ

 

पटना। रोटरी क्लब ऑफ पटना कंकड़बाग एवं मैटर्निटी एंड चाइल्ड वेलफेयर सेंटर, भंवर पोखर के संयुक्त तत्वावधान में विश्व योग दिवस के अवसर पर एक भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन 21 जून 2025 (शनिवार) को केंद्र परिसर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इस अवसर पर बिहार की माननीय प्रथम महिला श्रीमती रेशमा आरिफ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया तथा अपने प्रेरणादायी वक्तव्य से उपस्थित जनों को योग के महत्व से अवगत कराया।

अपने संबोधन में माननीया प्रथम महिला ने कहा —
“योग न केवल शारीरिक, बल्कि मानसिक और आत्मिक स्वास्थ्य का भी आधार है। यह भारतीय परंपरा की अमूल्य धरोहर है, जिसे अपनाकर हम न केवल रोगमुक्त, बल्कि तनावमुक्त जीवन जी सकते हैं।”

उन्होंने विशेष रूप से युवाओं को योग की ओर प्रेरित करते हुए कहा —
“युवा वर्ग हमारे देश का भविष्य है। उन्हें चाहिए कि वे योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। यह उन्हें अनुशासित, जागरूक और सकारात्मक दृष्टिकोण वाला बनाएगा। योग केवल एक अभ्यास नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक कला है।”

कार्यक्रम की अध्यक्षता रोटेरियन डॉ. शंकर नाथ ने की और संचालन रोटेरियन डॉ. दीप्ति सहाय ने किया।

इस अवसर पर क्लब के सदस्यों एवं अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
प्रमुख अतिथियों में शामिल रहे:
डॉ. ए. ए. हई, डॉ. मंजू गीता मिश्र, डॉ. एन. पी. नारायण, डॉ. अनीता कुमारी, डॉ. कुमकुम, डॉ. रत्ना शरण, डॉ. मधु, डॉ. राजीव रंजन प्रसाद, डॉ. मोहसिना नाज, केंद्र का समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों ने भाग लिया और योग के इस पावन आयोजन को सफल बनाया।

रोटरी क्लब ऑफ पटना कंकड़बाग की ओर से उपस्थित रहे:
पी. पी. रोटेरियन डॉ. शंकर नाथ,
रोटेरियन राज किशोर सिंह (अध्यक्ष),
पी.डी.जी. रोटेरियन डॉ. राकेश प्रसाद,
रोटेरियन अजित कुमार सिन्हा,
रोटेरियन नितेश मिश्रा,
पी.पी. रोटेरियन शंभू नाथ सिंह,
रोटेरियन गोविंद,
रोटेरियन किरण कुमारी,
रोटेरियन डॉ. सुजीत कुमार,
रोटेरियन बलराम जी,
रोटेरियन अंजनी कुमार सिन्हा आदि ने सक्रिय सहभागिता दी।

योग सत्र का कुशल संचालन अनुभवी योग प्रशिक्षकों —
श्री संजय कुमार, श्री सुभाष कुमार, श्रीमती कंचन माला एवं देवांशू के मार्गदर्शन में किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में योग के महत्व को जन-जन तक पहुँचाना एवं एक स्वस्थ, संतुलित जीवनशैली को बढ़ावा देना था, जो अत्यंत सफलतापूर्वक पूर्ण हुआ।रोटरी क्लब,कंकडबाग के अध्यक्ष रोटेरियन राजकिशोर सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया। रिपोर्ट अनमोल कुमार।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण