November 5, 2026 7:13 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

विश्व योग दिवस पर सेंट अर्नाल्ड हायर सेकेंडरी स्कूल पर योग

झाबुआ माणक लाल जैन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सेंट एंड अर्नाल्ड हायर सेकेंडरी स्कूल पर स्कूल के मैनेजमेंट द्वारा योग दिवस का आयोजन किया गया प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी डॉक्टर अर्चना राठौर योगाचार्य को योग इस महत्वपूर्ण दिवस पर बच्चों को योग के विशेष आसन, प्राणायाम तथा मोटिवेशनल स्पीक के लिए आमंत्रित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सर्वप्रथम डॉ. अर्चना राठौर का स्वागत कर फादर एंड्रयू लोबो ने उनका विस्तृत परिचय दिया। परहित जन सेवा संस्था की ओर से योगाचार्य डॉ. अर्चना राठौर ने बच्चों को पहले योग के महत्व को बताते हुए उन्हें समझाया कि जिस प्रकार हम प्रतिदिन मोबाइल चलाने के लिए उसे चार्ज करते हैं इसी प्रकार से हमें हमारे शरीर को चलाने के लिए भी योग रूपी चार्जर से स्वयं को चार्ज करना पड़ता है। योग प्रारंभ करने के पूर्व सर्वप्रथम उन्होंने बच्चों को बाह्य प्राणायाम, कपालभाति अनुलोम विलोम भ्रामरी आदि प्राणायाम करवाये और उनसे होने वाले लाभ के बारे में बताया। विभिन्न सूक्ष्म व्यायाम और बच्चों के लिए उपयोगी आसनों में से मंडूकासन,वज्रासन त्रिकोणासन, शशकासन आदि आसान करवा कर उनका महत्व भी बच्चों को बताया। आजकल की जीवन शैली में बच्चों के अस्वस्थ रहने का सबसे बड़ा कारण मोबाइल है उन्होंने स्वस्थ रहने के लिए मोबाइल का किस प्रकार से उपयोग करना यह भी समझाया उन्होंने बताया कि मोबाइल में बहुत प्रकार के एप्लीकेशन्स होते हैं उनमें से हमें उन्हीं एप्लीकेशंस को डाउनलोड करना चाहिए जो हमारे लिए अति आवश्यक हो और हमारे स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव ना डालते हों। मोबाइल में हर प्रकार की चीज दिखाई जाती हैं किंतु हमें अच्छी चीज ही हमेशा मो. फोन में देखना चाहिए। हमारा ज्ञानवर्धन हो इस प्रकार की ही चीज हमें हमेशा देखना चाहिए। जो टीचर्स ने आपको विद्यालय में पढ़ाया है उसमें और अधिक अपने ज्ञान को बढ़ाने के लिए आप मोबाइल से गूगल का इस्तेमाल कर सकते हैं इस प्रकार से आप सिर्फ अगर पढ़ाई के लिए मोबाइल खोलेंगे तो आपका ज्यादा समय मोबाइल पर व्यतीत नहीं होगा। इसका कारण यह है कि पढ़ने के लिए बच्चा मोबाइल का उपयोग काम करेगा किंतु जब खेलने बैठता है तो उसको मजा आता है इसलिए वह ज्यादा से ज्यादा मोबाइल का उसे करता है किंतु अगर खेलना है तो आप सीधे ग्राउंड पर जाकर खेलें। खुली हवा में खेले जिससे आपको प्रकृति से सीधे ऑक्सीजन मिले आपका रक्त संचरण शुद्ध हो और आपके हृदय को शुद्ध ऑक्सीजन मिले जिससे आप अधिक स्वस्थ रह सके। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त शैक्षणिक स्टाफ एवं ऑफिशियल स्टाफ भी उपस्थित था। बच्चों ने बहुत मन लगाकर योग सीखा और किया अंत में स्कूल मैनेजमेंट में योगाचार्य डॉ. अर्चना राठौर का धन्यवाद ज्ञापित किया

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण