November 5, 2026 7:13 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

नशे की लत से परेशान होकर युवक ने अपने सगे भाई की हत्या करवा दी

संवाददाता रोहित कुमार गुप्ता बलरामपुर ।

50 हजार रुपए की सुपारी देकर अपने तीन भाइयों के साथ, भाई के सिर पर लोहे की राड से वार करके मौत के घाट उतार दिया था। हत्या के बाद शव को घर से डेढ़ किलोमीटर दूर, रेलवे ट्रैक के किनारे झाड़ियों में फेंक दिया था। घटना बलरामपुर नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अलीजानपुरवा में, 4 दिन पहले की है। सोमवार को पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए, सगे भाई समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की पूछताछ में मुख्य आरोपी ने बताया कि, छोटा भाई आपराधिक प्रवृत्ति व नशे का आदी था। नशे के लिए बार-बार पैसे मांगता था। पैसे न देने पर पत्नी और बच्चों को पीटता था। इलिए बड़े भाई मारुफ ने 50 हजार की सुपारी देकर 18 जून की रात, राजू की हत्या करवा दी थी। बलरामपुर के मोहल्ला अलीजान पुरवा में 19 जून की सुबह, पुलिस ने रेलवे ट्रैक के किनारे झाड़ियों में, एक युवक का लहू लुहान शव बरामद किया था। शव के सिर पर गहरे घाव थे। चेहरा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त था।
मृतक की पहचान 40 वर्षीय राजू उर्फ रऊफ के रूप में हुई थी। 20 जून को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि, युवक के सिर पर लोहे की रॉड से वॉर करके हत्या की गई थी। मामले के खुलासे के लिए दो टीमें गठित की गई थीं। पुलिस ने जांच में पाया कि, मृतक के सगे बड़े भाई मारूफ ने ही 50 हजार रुपए की सुपारी देकर अपने तीन साथियों से, भाई राजू की हत्या कराई थी। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में मारूफ ने बताया कि, छोटा भाई राजू आपराधिक प्रवृत्ति और नशे का आदी था। इसके चलते आए दिन घरेलू विवाद होता था। एसपी विकास कुमार ने बताया कि, 18 जून की रात करीब 9:30​ बजे मारूफ ने, राजू को नशा करने के बहाने घर से बुलवाया। आफताब उर्फ गुड्डू, अंसार उर्फ रिंकू और गोंडा निवासी वकील यादव, पहले से घात लगाकर उसे नई बस्ती के पास बंधे के पास रोका। फिर लोहे की रॉड से बेरहमी से हमला कर उसकी हत्या कर दी। और शव को झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस को गुमराह करने व हत्या के बाद संदेह से बचने के लिए, आरोपी भाई मोहम्मद मारूफ ने कोतवाली जाकर, खुद ही गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लेकिन पुलिस की जांच और मोबाइल सर्विलांस से पूरा मामला बेनकाब हो गया। पुलिस ने चारों आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ, हत्या में प्रयुक्त लोहे की रॉड, एक ई-रिक्शा, दो मोटरसाइकिल, मृतक का मोबाइल फोन और 42,100 रुपए नकद बरामद कर लिए हैं। सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण