November 5, 2026 7:03 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

कलेक्टर द्वारा जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों के तत्काल निराकरण के निर्देश दिए

झाबुआ माणक लाल जैन

 

कलेक्टर द्वारा एक आवेदक को 15 हजार, एक आवेदक को 10 हजार एवं दस आवेदकों को 5-5 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई

झाबुआ, 24 जून 2025 कलेक्टर नेहा मीना द्वारा मंगलवार को जिला मुख्यालय पर जनसुनवाई ली गई।

कलेक्टर द्वारा आवेदकों को आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई:-
आवेदक वरमा मालीवाड़ मुकेश कासना निवासी खुटाया तहसील झाबुआ द्वारा बताया गया कि आवेदक के परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है एवं परिवार का भरण पोषण करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आवेदक ने कलेक्टर के समक्ष उपस्थित होकर आर्थिक सहायता हेतु आवेदन किया। कलेक्टर द्वारा आवेदक को 15 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई।
आवेदक श्री गणपतलाल नानूराम परमार निवासी सारंगी तहसील पेटलावद ने कलेक्टर के समक्ष उपस्थित होकर आर्थिक सहायता हेतु आवेदन किया। कलेक्टर द्वारा आवेदक को 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई।
आवेदक श्री सेतिया बुचा निनामा निवासी तहसील रामा, आवेदक श्री मेसू पारगी भाबोर निवासी बावड़ी छोटी तहसील झाबुआ, आवेदक श्री किल्याण हुरजी डोडियार निवासी लम्बेला तहसील राणापुर, आवेदक राखी सुरेन्द्र डामोर निवासी मेघनगर, आवेदक श्री लोकेश बाबू डामोर निवासी लम्बेला तहसील राणापुर, आवेदक नाना-मना डामोर निवासी लम्बेला तहसील राणापुर, आवेदक श्री सुरेश वेस्तिया कटारा निवासी कटारा धामनी तहसील राणापुर, आवेदक छबी-मगन वाखला निवासी लम्बेला तहसील राणापुर, आवेदक श्री मगन वाखला निवासी लम्बेला तहसील राणापुर एवं आवेदक अजूड़ी-कला भाबर निवासी मसूरिया ने कलेक्टर के समक्ष उपस्थित होकर आर्थिक सहायता हेतु आवेदन किया। कलेक्टर द्वारा आवेदकों को 5-5 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई।

आवेदनों के तत्काल निराकरण के निर्देश दिए:-
आवेदक श्री कलसिंह पिता देवचन्द गरवाल निवासी ग्राम ओचका तहसील मेघनगर द्वारा बताया गया कि विपक्षीगण द्वारा अवैध तरीके से भूमि का पट्टा प्राप्त करने तथा आवेदक के साथ लड़ाई झगड़ा एवं मारपीट कर उन्हे उनकी भूमि से बेदखल करने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया। आवेदक श्री थावरिया पिता सुकिया एवं श्री भुरजी पिता सुकिया निवासी ग्राम उमरादरा किकलवेरी फलिया तहसील मेघनगर द्वारा बताया गया कि विपक्षी द्वारा आवेदक वर्षों पुरानी शासकीय कब्जे की भूमि पर जबरन कब्जा करने व रोकने पर झगड़ा विवाद करने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया।
आवेदक श्री बीजू फतिया कटारा ग्राम नवापाड़ा काकनवानी तहसील थान्दला द्वारा बताया गया कि ग्राम नवापाड़ा काकनवानी की 11 के. वी. लाइन को पोल पर मजबूत तार से बँधवाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया। आवेदक श्रीमती रमतु पति टिहीया निनामा निवासी ग्राम जामनिया तहसील मेघनगर द्वारा बताया गया कि आवेदक के द्वारा कई वर्षों से शासकीय काबिल काश्त भूमि पर आवेदक के नाम अर्थदण्ड की रसीद कटने एवं उसके कब्जा होने के बावजूद अनावेदक मौके पर आकर कब्जे वाली भूमि को छीनने का प्रयास करने पर कार्यवाही करने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया।
कलेक्टर नेहा मीना द्वारा सम्बंधित अधिकारियों को समस्याओं को समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। इस प्रकार विभिन्न विभागों से संबंधित जनसुनवाई में कुल 61 आवेदन आए।
इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जितेन्द्र सिंह चौहान, समस्त विभाग के जिला अधिकारी एवं तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण