November 5, 2026 6:59 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

मूक बधिर अंध विद्यालय में स्कूल चले अभियान के अंतर्गत प्रवेश उत्सव व् हाथ धुलाई कार्यक्रम सम्पन्न l

बुरहानपुर – जायंट्स चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित बुरहानपुर जिले की एक मात्र मूकबधिर अंध विद्यालय में आज नविन सत्र 2025-26 के प्रवेश उत्सव व् हाथ धुलाई कार्यक्रम के अवसर पर शहर के वरिष्ठ समाज सेवी व् दानदाता ओमजी पारीख के करकमलो से सम्पन्न हुआ l इस अवसर पर ट्रस्ट अध्यक्ष कैलाश अग्रवाल ,ट्रस्ट सचिव महेंद्र जैन ,ट्रस्ट कोषाध्यक्ष सुनील कक्कड़ एवं शाला विकास समिति के चेयरमेन प्रशांत तिवारी के साथ साथ आमंत्रित गणमान्य नागरिक ,ट्रस्टी गण ,अभिभावक गण व् आजीवन सदस्य एवं बड़ी संख्या में दिव्यांग छात्र एवं छात्राए व् शाला के समस्त आदरणीय गुरुजन उपस्थित थे l
कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती की चित्रछाया पर दीपप्रज्वलन व् माल्यार्पण से हुआ l कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ओमजी पारीख द्वारा सभी बच्चो के हाथ धुलाई के कार्यक्रम को सम्पन्न करने के बाद गुलाब के फूलो से स्वागत किया गया l ट्रस्ट अध्यक्ष कैलाश अग्रवाल ने बताया की आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ओमजी पारीख के द्वारा प्रद्दत शाला में अध्यन रत सभी छात्र एवं छात्राओं को सम्पूर्ण विषय के रजिस्टर भेंट किये एवं 11 हजार की राशी दान स्वरुप शाला संचालन हेतु ट्रस्ट को प्रदान की l
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि ओमजी पारीख ने कहा की आज इस शाला में आने पर मै अपने आपको बहुत गौरवान्वित समझता हु की मै आज इस देश के उन होनहार दिव्यांग बच्चो के साथ में समय बिताने का मुझे अवसर प्राप्त हो रहा है l आपने कहा की बच्चे खूब पढ़ लिखकर नाम रोशन करे , आपने ट्रस्ट द्वारा किये जा रहे इस पुनीत कार्य के लिए आप सभी की प्रशंसा की l अतिथि का परिचय ट्रस्ट कोषाध्यक्ष सुनील कक्कड़ ने दिया l
कार्यक्रम का सचालन एवं सम्पूर्ण जानकारी से सदन को अवगत ट्रस्ट सचिव महेंद्र जैन किया व् कराया l उपरोक्त जानकारी ट्रस्ट अध्यक्ष कैलाश अग्रवाल ने दी l

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण