November 5, 2026 6:56 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

कलेक्टर ने जघन्य एवं सनसनीखेज प्रकरणों के संबंध में समीक्षा बैठक ली

झाबुआ माणक लाल जैन

झाबुआ, 27 जून 2025 कलेक्टर नेहा मीना ने जघन्य एवं सनसनीखेज प्रकरणों के संबंध में समीक्षा बैठक ली।
जघन्य एवं सनसनीखेज गंभीर अपराधों की तत्परतापूर्वक विवेचना एवं जिले की शासकीय भूमि पर बिल्डरों, भू-माफियाओं एवं अन्य व्यक्तियों, संस्थाओं द्वारा अवैध रूप से कब्जा किये जाने एवं न्यायालय द्वारा पारित प्रतिकूल निर्णयों में विवेचना एवं अभियोजन अधिकारी के दायित्व निर्वहन में त्रुटिपूर्ण कार्यवाही प्रस्तुतीकरण एवं लापरवाही की समीक्षा की गई। कलेक्टर द्वारा पेंडिंग प्रकरणों निराकृत किए जाने के निर्देश दिए। जिन प्रकरणों में संबंधित व्यक्ति के साक्ष्य लेना शेष हैं उनके साक्ष्य लेकर प्रकरणों के निराकरण हेतु आगामी कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए।
बैठक में पुलिस अधीक्षक पद्म विलोचन शुक्ल, जेल अधीक्षक सुजीत खरे, जिला लोक अभियोजन अधिकारी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal