रिपोर्ट अनमोल कुमार
पटना। राजधानी पटना से सामने आ रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज एक ऐतिहासिक पहल करते हुए 21,391 नवनियुक्त सिपाहियों को नियुक्ति पत्र सौंप दिए। यह कार्यक्रम पटना के बापू सभागार में भव्य आयोजन के रूप में संपन्न हुआ।
इस मौके पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा और बिहार सरकार के गृह विभाग के मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव भी मंच पर मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि कानून का राज हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और राज्य की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सरकार निरंतर पुलिस बल की भर्ती कर रही है। मुख्यमंत्री ने सभी नए पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए उनसे पूरी निष्ठा और जनसेवा की भावना से काम करने की अपील की।
कार्यक्रम में हजारों सिपाहियों के परिजन भी शामिल हुए और इस ऐतिहासिक क्षण में सभी चयनित सिपाहियों और उनके परिजनों के चेहरे पर चमक और खुशी देखी गई।












