मुम्बई माणक लाल जैन
मुम्बई
युगप्रभावकाचार्य पुण्य सम्राट श्रीमद्विजय जयंतसेन सूरीश्वरजी म.सा. के यशस्वी पट्टधर वर्तमान गच्छाधिपति श्रीमद्विजय नित्यसेन सूरीश्वरजी म.सा. आदि ठाणा का चातुर्मास इस वर्ष श्री राजेन्द्र सूरि जैन ज्ञान मन्दिर , 13 खेतवाड़ी मुम्बई में हो रहा है ।
चातुर्मास प्रवेश के अवसर पर आयोजित भव्य शोभायात्रा में देश विदेश से गुरुभक्तों का सैलाब उमड़ा, जो सुबह सेन्ट्रल प्लाजा प्रार्थना समाज से प्रारंभ हो कर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुवे धर्म स्थल तक पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ समूचा वातावरण धर्ममय एवं आनंदमय हो गया। गुरुभक्त नाचते -गाते एवं जयकारे लगाते चल रहे थे, जिससे मार्ग का कण-कण धर्मध्वनि से गूंज उठा।रिचर्ड्सन एंव क्रुडास ग्राउंड भायकला पहुंच कर शोभायात्रा धर्मसभा मे परिवर्तित हो गई ।
चातुर्मास प्रवेश कार्यक्रम 28 जून को श्री थराद त्रिस्तुतिक जैन संघ, मुम्बई द्वारा बड़े ही हर्षोल्लास एवं श्रद्धाभाव से किया। राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी श्री ब्रजेश बोहरा ने बताया कि चातुर्मास प्रवेश मे श्रीसंघ के राष्ट्रीय व प्रान्तीय पदाधिकारीगण व अखिल भारतीय श्री राजेन्द्र जैन नवयुवक परिषद् के राष्ट्रीय व प्रान्तीय पदाधिकारीगण सहित देश के विभिन्न राज्यों से हजारों गुरूभक्तो का मेला लगा साथ ही विदेशी गुरूभक्त भी हुवे शामिल। जापान से तुलसी बेन के नेतृत्व में गुरूभक्तो का एक दल मुम्बई गच्छाधिपति श्री के चातुर्मास मंगल प्रवेश पर भारत आया।












