November 3, 2026 10:45 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

रैणी एसडीओ हरकेश मीना ने दोनो पंचायत मुख्यालयो पर जाकर कैम्पो का किया निरीक्षण

रैणी की बहडक़ो कला पंचायत व कानेटी पंचायत मे शनिवार को आयोजित हुए पण्डित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय संबल शिविर

 

बहडको पंचायत मुख्यालय पर एक पेड के मां के नाम पर (सरपंच)प्रशासक हरि प्रसाद के सानिध्य मे एक जामुन का पौधा लगाया

रैणी(अलवर)महेश चन्द मीना,

अलवर के रैणी-उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत-बहडको कला और कानेटी पंचायत मुख्यालयो पर राज्य सरकार के निर्देशानुसार पण्डित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय संबल पखवाड़ा (24 जून से 09 जून) के तहत शिविर लगवाये गये।
इन शिविरो मे उपखण्ड स्तरीय सभी विभागो के अधिकारी /कर्मचारीगण मौजूद रहे और आमजन को राज्य सरकार की व केंद्र सरकार की सभी जनहित योजनाओ की भी जानकारी दी गई।
रैणी उपखण्ड अधिकारी हरकेश मीना ने बहड़को कला पंचायत मुख्यालय पर एवं कानेटी पंचायत मुख्यालय पर स्थित अटल सेवा केंद्रो पर लग रहे इन कैम्पो का निरीक्षण किया और आमजन को गवर्नमेंट की चल रही लाभकारी जनहित योजनाओ के बारे मे सविस्तार से अवगत कराने के लिए सभी विभागो के अधिकारी/कर्मचारीगणो को निर्देश दिए ।
इस दौरान एसडीओ हरकेश मीना ने बहड़को पंचायत प्रशासक (सरपंच) हरि प्रसाद मीना के सानिध्य मे पंचायत प्रशासन के साथ मिलकर एक पेड मां के नाम पर जामुन का पेड लगाया।
कानेटी पंचायत मुख्यालय पर एक 30 बीघा जमीन का आपसी सहमति से बटवारा भी कराये जाने की खबर मिली है।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण