November 3, 2026 3:16 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

कलेक्टर द्वारा जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों के तत्काल निराकरण के निर्देश दिए

झाबुआ माणक लाल जैन

 

कलेक्टर द्वारा दो आवेदकों को 10-10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई

झाबुआ, 01 जुलाई 2025 कलेक्टर नेहा मीना द्वारा मंगलवार को जिला मुख्यालय पर जनसुनवाई ली गई।

कलेक्टर द्वारा आवेदकों को आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई:-
आवेदक कहजी मकवाना निवासी कल्याणपुरा झाबुआ द्वारा बताया गया कि आवेदक के परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है एवं परिवार का भरण पोषण करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आवेदक ने कलेक्टर के समक्ष उपस्थित होकर आर्थिक सहायता हेतु आवेदन किया। कलेक्टर द्वारा आवेदक को 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई।
आवेदक सरमा मेताब बिलवाल निवासी गोलाछोटी ने कलेक्टर के समक्ष उपस्थित होकर आर्थिक सहायता हेतु आवेदन किया। कलेक्टर द्वारा आवेदक को 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई।

आवेदनों के तत्काल निराकरण के निर्देश दिए:-
आवेदक श्रीमती कसमा पति अकरम मेडा निवासी पिथनपुर तहसील झाबुआ द्वारा बताया गया कि प्रार्थिया के स्वामित्व एवं आधिपत्य की कृषि भूमि पर से विपक्षी गण द्वारा जबरन कब्जा करने का प्रयास के संबंध और आवेदन के बाद कार्यवाही में देरी होने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया। जनसुनवाई में प्राप्त प्रकरण पर कलेक्टर नेहा मीना के आदेशानुसार तत्काल कार्यवाही करते हुए मौके पर उपस्थित होकर वैधानिक कब्जा दिलाकर रसीद प्रदान की गई एवं तत्काल बुवाई भी कराई गई।
आवेदक दिलीप सिंह पिता स्व. केगु भूरिया निवासी पिपलपाड़ा तहसील झाबुआ द्वारा बताया गया कि विपक्षीगण द्वारा झाबुआ न्यायालय के आदेशानुरूप खेती करने में लगातार विवाद किया जाने से मौके पर शांति भंग हो रही तथा 28 जून 2025 की घटना के संबंध में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया। आवेदक श्री मानजी पिता लालजी कटारा निवासी नहारपुरा तहसील थान्दला द्वारा बताया गया कि प्रार्थी की निजी भूमि पर जबरन कब्जा करने की कोशिश करना और प्रार्थी के एवं प्रार्थी के परिवार के द्वारा झगड़ा व विवाद कर प्रार्थी को फसल नहीं बोने देने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया।
आवेदक कमलेश पिता गुलाब सिंह खराडी निवासी सकतला तहसील रामा द्वारा बताया गया कि प्रार्थी के नाम से प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना में स्वीकृत मकान के रुपये निकालकर स्वीकृत राशि नहीं दी गई। जिसकी जाँच कर दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही करने एवं स्वीकृत राशि दिलाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया।
कलेक्टर नेहा मीना द्वारा सम्बंधित अधिकारियों को समस्याओं को समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। इस प्रकार विभिन्न विभागों से संबंधित जनसुनवाई में कुल 103 आवेदन आए।
इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जितेन्द्र सिंह चौहान, सहायक कलेक्टर आशीष कुमार, समस्त विभाग के जिला अधिकारी एवं तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण