November 3, 2026 3:18 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

पटना में युवती के साथ लव जिहाद, लड़के ने खुद को हिन्दू बताकर, तीन साल तक किया यौन शोषण

 

इस्लाम कुबुल नहीं करने पर मारपीट कर बीफ खिलाया

रिपोर्ट अनमोल कुमार

पटना। राजधानी के महिला थाने में एक युवती ने एनएमसीएच में में पीजी के छात्र पर लव जिहाद करने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। युवती ने बताया कि तीन साल एनएमसीएच में इलाज कराने के दौरान आरोपित सेराज से मिली थी। मुलाकात के समय अपना नाम सोनू बताया था। लड़के ने खुद को हिन्दू बताने के लिए छठ घाट पर जाकर अर्घ्य भी दिया प्रसाद खाकर कहा कि यह छठ तुम्हारे लिए किया हूं। मैं तुमसे शादी करना चाहता हूं। उसने शादी का झासा देकर प्रेम संबंध बनाए। लेकिन एक दिन युवती को लड़के की सच्चाई पता चल गई। उसने कहा कि झूठ बोलकर प्रेम संबंध क्यों बनाया तो लड़के ने कहा कि वह प्रेम के लिए नहीं मानती, इसलिए खुद को हिन्दू बताया था। इसके बाद वह उसके साथ रहने लगा। जब वह शादी का दबाव बनाई तो जबरदस्ती इस्लाम कुुबुल करने की बात कहकर मारपीट करने लगा। सब्जीबाग में ले जाकर बीफ भी खिलाया। पांच दफे नमाज पढ़ने और छह तरह के कलमा सीखने का दबाव देने लगा। जब वह इस्लाम कुबुल नहीं की तो इस साल ईद में दूसरी लड़की से निकाह कर लिया। युवती ने कहा कि जब उसको निकाह की जानकारी मिली तो लड़के के घर पहुंच गई। लेकिन वहां उसके साथ परिवार वालों ने मारपीट की और कहा कि उनके धर्म में दो शादियां जायज है। युवती ने कहा कि लड़का उसका अपहरण कराने की कोशिश कर रहा है। वह डर से इधर-उधर रह रही है।

पांच दिनों तक महिला थाने प्राथमिकी दर्ज नहीं की
युवती ने कहा कि वह प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए 14 जून को महिला थाने पहुंची थी। लेकिन प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए थाने की पुलिस ने पांच दिनों तक एक थाना से दूसरे थाने में भटकाता रहा। 19 जून को डीजीपी जनता दरबार में गई तो महिला थाने में रेप, धोखा और अपहरण की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। उसने कहा कि उसके साथ लव जिहाद किया गया है, इसके बाद भी कोई धारा नहीं जोड़ा गया है।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण