इन्दौर माणक लाल जैन
इन्दौर
गुमास्ता नगर के श्री सीमंधर स्वामी राजेंद्र सूरि गुरु मंदिर उपाश्रय में 30 जून को राष्ट्रसंत श्रीमद् जयंतसेन सूरी जी मसा समुदायवर्ती साध्वी श्री चारित्रकला श्रीजी मसा आदि ठाणा 5 का भव्य चातुर्मासिक प्रवेश विशाल शोभायात्रा के साथ कतारबद्ध विभिन्न महिला मंडल, जैन धर्म के विशेष प्रतीक लिए चल रही थी,वही समाज जन जय जयकार के नारों के साथ जुलूस की शोभा बढ़ा रहे थे। गुमास्ता नगर के विभिन्न मार्गो से चली यह शोभायात्रा श्री सीमंधरस्वामी जिनालय पहुंची। मार्ग में पूज्य साध्वी जी भगवन्तो को घर घर गहुली से वदाकार आशीर्वाद प्राप्त किया। शोभायात्रा में गुजरात , महाराष्ट्र एवं मालवांचल के विभिन्न शहरों से सैकड़ो गुरु भक्त पधारे थे। धर्म सभा को अपने मधुर प्रवचनों से सारोबारित करते हुए पूज्य साध्वी जी भगवन ने कहा- व्यक्ति को हमेशा कृतज्ञ बनना चाहिए कृतघ्न नहीं इस मानव रूपी इमारत को बनाने में व्यक्ति के जीवन में जन्म से लेकर अंत समय तक देव गुरु और धर्म माता-पिता सगे संबंधी तथा प्राणी मात्र का कभी न कभी कहीं ना कहीं उपकार रहा है, हमें धन्यवाद के माध्यम से कृतज्ञता जरूर व्यक्त करना चाहिए । इससे विनम्रता के गुणो का विकास होता है।आपने अस्पताल के बेड पर विष व्याप्त चार मरीज के माध्यम से बताया कि सर्प विष का व्यक्ति बच भी सकता हे पर मानव के द्वेष रूपी घातक विष से मनुष्य का बचना मुश्किल है। तथापि मानव ही उसके सिद्ध बनने में सहायक बनता है।
सती मृगावती के कथानक के रूप में आवश्यक निधि ग्रंथ से द्रव्य परंपरा, भाव परम्परा श्रेष्ठ उदाहरण प्रस्तुत करते हुए असंख्य गुरुओं के उपकारों को याद किया।
चातुर्मास प्रवेश उमंग उत्साह से हुआ इस प्रकार संपूर्ण चातुर्मास भी अध्यात्म के उच्च शिखर को छुए, तप ज्ञान, धर्मध्यान की श्रृंखलाएं बढ़ती रहे। बाह्य आत्मीयता अंतर की आत्मियता में परिवर्तित हो।
पूज्य साध्वी जी भगवन इन चातुर्मास के दौरान शांति सुधा रस ग्रंथ एवं नल दमयंती चरित्र के माध्यम से व्याख्यान देंगे।
8 से 10 जुलाई तक श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ के सामूहिक अट्ठम तप से चातुर्मास आराधना की शुरुआत होगी।
17 जुलाई से सिद्धितप की सामूहिक तप आराधना आरम्भ होगी। प्रतिदिन प्रातः 9.15 से प्रवचन होंगे। इसके पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत श्रीमती जया भंडारी के स्वागत गीत तथा मुख्य अतिथि अखिल भारतीय श्री राजेन्द्र जैन नवयुवक परिषद् के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश जी छाजेड़, , महामंत्री सुधीर जी लोढा, मिडीया प्रभारी बृजेश बोहरा, प्रदेश अध्यक्ष मोहित जी तातेड़, तरूण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदित्य धोका ,कीर्ति भाई धनराज मामा, के द्वारा दीप प्रज्वलन तथा ट्रस्ट व संघ द्वारा अतिथि सम्मान से आरंभ हुआ। श्री प्रकाश जी छाजेड़, सुधीर जी लोढ़ा, श्री जिनांग संघवी, प्रकाशजी तलेसरा ने अतिथि उद्द्बोधन दिया। ब्रजेश बोहरा ने नागदा नगर मे 7 जुलाई को मुनिभगवंतो के चातुर्मास प्रवेश पर सभी गुरूभक्तो को आमंत्रण किया। इंदौर संघ की इस शानदार परंपरा चातुर्मास प्रवेश के लिए धन्यवाद देते हुए शुभकामनाएं व्यक्त की। तथा चातुर्मास में अध्यात्म विकास हो ऐसी शुभकामनाएं व्यक्त की ।संचालन ट्रष्ट के सह सचिव श्री शैलेष जैन मामा कुक्षी तथा आभार धर्मचंद्र बोहरा ने व्यक्त किया।












