November 3, 2026 11:47 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

कर्मचारियों के वेलनेस और तनाव मुक्ति के लिए मेडिटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया

झाबुआ माणक लाल जैन

 

झाबुआ, 04 जुलाई 2025 कलेक्टर नेहा मीना के निर्देशानुसार कलेक्टर कार्यालय के परिसर में स्थित समस्त कार्यालयों के अधिकारी एवं कर्मचारियों के वेलनेस के लिए मेडिटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों को तनाव मुक्त करना और उनकी कार्यक्षमता बढ़ाना था। सामाजिक न्याय विभाग एवं ब्रह्माकुमारी संस्थान के सहयोग से आयोजित इस कार्यशाला में तनाव मुक्ति हेतु जयंती दीदी एवं ज्योति दीदी ने कर्मचारियों को मेडिटेशन के लाभों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि मेडिटेशन से वाणी में मधुरता, कर्मों में श्रेष्ठता और स्वभाव में सरलता आती है।

मेडिटेशन कार्यक्रम के मुख्य बिंदु:
तनाव मुक्ति:- मेडिटेशन के माध्यम से कर्मचारियों को तनाव मुक्त करने का प्रयास किया गया।
कर्मचारी कल्याण:- कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों के कल्याण और उनकी कार्यक्षमता में सुधार लाना था।
कार्यक्रम के अंत में नशा मुक्ति हेतु शपथ दिलाई गई।
इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जितेन्द्र सिंह चौहान, सहायक कलेक्टर आशीष कुमार, संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह मरकाम, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व झाबुआ भास्कर गाचले, जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती बसंती भूरिया , उप संचालक सामाजिक न्याय विभाग पंकज सांवले एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण