November 3, 2026 11:48 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

सनातन महाकुंभ की तैयारी को लेकर गांधी मैदान में हिंदूवादी संगठनों का जमघट

 

गांधी मैदान में महाकुंभ को लेकर लग रहा है विशाल जर्मन हैंगर

रिपोर्ट अनमोल कुमार

पटना । आगामी 6 जुलाई को पटना के गांधी मैदान में आयोजित सनातन महाकुंभ की तैयारी अंतिम चरण पर है| श्री राम कर्मभूमि न्यास के संरक्षक पूर्व केंद्रीय मंत्री भारत सरकार अश्वनी कुमार चौबे द्वारा आयोजित इस सनातन महाकुंभ मे देश के कई संत आ रहे हैं जिनकी स्वीकृति आ रही है, ज्ञानानंद जी ,विशाखा शारदा पीठ के जगतगुरु श्री स्वरूपानंदनेंद्र सरस्वती, जगतगुरु अनंताचार्य जी महाराज, पौडंरिक जी महाराज, महामंडलेश्वर अरुण अवधूत गिरी, महामंडलेश्वर कैलसानंद गिरी महामंडलेश्वर यतींद्र आनंद गिरि, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बागेश्वर धाम सरकार आदि संतों का लगातार आगमन की स्वीकृति उनके द्वारा प्राप्त हो चुकी है एवं अन्य संतों का भी प्रक्रिया में है | इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पद्मभूषण जगतगुरु रामभद्राचार्य करने वाले है|

आज गांधी मैदान कार्यक्रम स्थल पर हिंदूवादी संगठन हिंदू पुत्र संगठन, परशुराम सेवा संघ, राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा,परशुराम सेवा संस्थान,चाणक्य विकास मोर्चा परशुराम सेवा सहायता फाउंडेशन, अटल विचार परिषद संगठन के सैकड़ो कार्यकर्ता कार्यक्रम की तैयारी एवं व्यवस्था बैठक उक्त स्थल पर किया|

व्यवस्था बैठक में लोगों की आवागमन की व्यवस्था, भोजन की व्यवस्था ,सुरक्षा, चिकित्सीय व्यवस्था एवं किसी प्रकार की कोई हताहत ना हो इसकी चिंता की गई है| वही होने वाले कार्यक्रम स्थल पर मौके पर कार्यक्रम के प्रभारी अभिजीत कश्यप, विद्याधर पाठक ,समन्वयक अर्जित शाश्वत चौबे, रजनीश तिवारी ,अविरल चौबे, नागेश सम्राट, डॉ अजय प्रकाश, बृजेश मिश्रा, विनोद ओझा, अमरेंद्र त्रिपाठी रवि शांडिल्य ,विवेक राज सहित कई आयोजन समिति के सदस्य गण मौजूद थे|

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण