November 3, 2026 11:47 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

सरकार ने की उपभोक्ताओं से बीआईएस प्रमाणित हेलमेट का उपयोग करने की अपील

अनिल कुमार गुप्ता स्टेट हेड दिल्ली

जुलाई 05, नई दिल्ली: सरकार ने देशभर के उपभोक्ताओं से बीआईएस प्रमाणित हेलमेट का ही उपयोग करने की अपील की है।

उपभोक्ता मामले विभाग और भारतीय मानक ब्यूरो-बीआईएस ने देशभर के उपभोक्ताओं से केवल बीआईएस-प्रमाणित हेलमेट का ही उपयोग करने की अपील की है। विभाग ने बीआईएस प्रमाणन के बिना हेलमेट के निर्माण या बिक्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का भी आह्वान किया है।

उपभोक्ता मामले विभाग ने कहा है कि भारतीय मानक ब्यूरो ने पिछले वित्तीय वर्ष में बीआईएस मानक चिह्न के दुरुपयोग के लिए 30 से अधिक तलाशी और जब्ती अभियान चलाए। दिल्ली में नौ निर्माताओं से दो हजार 500 से अधिक गैर-अनुपालन वाले हेलमेट जब्त किए गए। इनके लाइसेंस भी समाप्त हो चुके थे या रद्द कर दिए गए थे।

देश में 21 करोड़ से अधिक दोपहिया वाहन चालकों की सुरक्षा सर्वोपरि है। मोटर वाहन अधिनियम, 1988 के तहत दोपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य है।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal