November 3, 2026 10:30 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक जयंती पर महत्वपूर्ण संवाद आयोजित

रिपोर्ट अनमोल कुमार
लखनऊ । दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्राम विकास संस्थान के द्वारिका छात्रावास में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती से लेकर लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक जयंती तक आयोजित कर्मयोगी भारत निर्माण महायज्ञ के अंतर्गत एक महत्त्वपूर्ण संवाद का आयोजन हुआ।

इस संवाद में मेरे आदरणीय गुरु मार्गदर्शक एवं भारतीय चरित्र निर्माण संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष श्री रामकृष्ण गोस्वामी , राष्ट्रीय महासचिव स्वामी कृष्णानंद झा एवं उत्तर प्रदेश संयोजक श्री श्रेयम पटेल राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन , मथुरा से ब्लाक मिशन प्रबंधक श्री मुकेश शर्मा जी ने भी इस ज्ञान को आत्मसात किया ।

संवाद के उपरांत यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया कि
कर्मयोगी भारत निर्माण का मूल विज्ञान श्रीमद्भगवद्गीता है।
जगद्गुरु भगवान श्रीकृष्ण कर्मयोग के आदि गुरु एवं प्रमुख ईश्वर हैं।
कर्मयोग का शिक्षण एवं प्रशिक्षण ही मानव मुक्ति और विश्व उद्धार का महायोग है।
श्रेष्ठ गुरुओं के सान्निध्य में ही कर्मयोग की प्रेरणा एवं शिक्षा प्राप्त की जा सकती है।

इन विचारों के आलोक में यह संकल्प लिया गया कि आगामी 18 दिवसीय ‘कर्मयोगी भारत निर्माण महायज्ञ’ के अंतर्गत देशभर में निम्नलिखित जन-जागरण कार्यक्रम चलाए जाएंगे:

जन-जन गीता – हर घर गीता:
श्रीमद्भगवद्गीता का प्रचार-प्रसार और घर-घर वितरण।

लोक सेवार्थ – लोकसंवाद :
स्थानीय जनसमुदायों के साथ संवाद एवं सेवा कार्यक्रम।

कर्म और धर्म आधारित राष्ट्रनिर्माण की प्रेरणा:
कर्मयोग के सिद्धांतों के माध्यम से युवाओं, विद्यार्थियों, ग्रामीण कार्यकर्ताओं और समाजसेवियों को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करना।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं लोकमान्य तिलक के राष्ट्रवादी विचारों को स्मरण करते हुए उन्हें आधुनिक भारत के मार्गदर्शक बताया।

यह महायज्ञ देश की आध्यात्मिक चेतना, सेवा परंपरा एवं वैदिक विचारधारा को पुनः जागृत कर एक सशक्त, चरित्रवान और आत्मनिर्भर भारत की नींव रखने का प्रयास है।
स्वामी कृष्णानंद झा
राष्ट्रीय महासचिव
भारतीय चरित्र निर्माण संस्थाऩ ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण