Please accept YouTube cookies to play this video. By accepting you will be accessing content from YouTube, a service provided by an external third party.
If you accept this notice, your choice will be saved and the page will refresh.
आगरा में एक महिला ने अधिवक्ता जलालुद्दीन पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार, अधिवक्ता ने उसे न्याय दिलाने के बहाने तीन साल तक उसका यौन शोषण किया, धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया और विरोध करने पर चाकू से हमला भी किया। दरअसल आपको बता दें कि थाना शाहगंज क्षेत्र में रहने वाली पीड़ित महिला का अपने भाई से जुलाई 2019 में विवाद हो गया था जिसके चलते महिला दीवानी न्यायालय पहुंची थी जहाँ उसकी मुलाक़ात आरोपी अधिवक्ता जलालउद्दीन से हुई थी..पीड़ित महिला के केस में सहयोग करने के चलते परिवार में आना जाना रहा…पीड़ित महिला ने बताया कि एक दिन उसकी तबियत खराब होने पर आरोपी अधिवक्ता जलालउद्दीन दवाई दिलाने अपने साथ ले गया गया, लेकिन जिला मुख्यालय के पास कांग्रेस कार्यालय पर ले जाकर पिस्टल की नोंक पर उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी देकर बदनाम करने के डर से महिला के साथ तीन साल तक लगातार दुष्कर्म करता रहा । एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी ने बताया कि पीड़िता महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी जलालउद्दीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है ।












