November 2, 2026 5:06 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

कांवड़ यात्रा: सैक्टर मजिस्ट्रेट करें अपने—अपने क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण: जिलाधिकारी श्री दीपक मीणा

 

समस्या से सम्बंधित विभाग को कराये अवगत, तत्काल हो निस्तारण: जिलाधिकारी श्री दीपक मीणा

गाजियाबाद। महात्मा गांधी सभागार, कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी श्री दीपक मीणा की अध्यक्षता में कांवड़ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने के मद्देनज़र सुपर जोनल मजिस्ट्रेटों/ जोनल मजिस्ट्रेटों/ सैक्ट्र मजिस्ट्रेटों के साथ क्रियान्वयन बैठक आहूत हुई।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी महोदय श्री दीपक मीणा ने सभी ​अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे सभी अपने—अपने क्षेत्रों का भ्रमण कर सुविधा व सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लें। उन्होने सैक्टर मजिस्ट्रेटों को निर्देशित किया कि वे अपने क्षेत्रो में स्थलीय निरीक्षण करते हुए जनप्रतिनिधियों/ दुकानदारों/ स्थानीय लोगों से भी वार्ता करते हुए उन्हें भी कावंड़ यात्रा में सहयोग प्रदान करने हेतु प्रेरित करें और सुरक्षा सम्बंधित जानकारी उपलब्ध कराकर जागरूक करें। जिस सैक्टर मजिस्ट्रेट के क्षेत्र में किसी भी विभाग से सम्बंधित कोई समस्या हो वह उस समस्या को कांवड़ यात्रा के सफल संचालन हेतु बनाये गये वाट्सअप ग्रुप पर शेयर करें। ​शिकायत प्राप्त होते ही सम्बंधित विभाग त्वरित कार्यवाही करते हुए उस समस्या का निदान कराना सुनिश्चित करेंगे। किसी भी अधिकारी द्वारा लापरवाही बरतने पर उसके खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।
दो पारी में चली बैठक में मुख्य रूप से सम्बंधित सभी अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण