मुरादाबाद के भगतपुर थाना क्षेत्र के गांव ठिरियादान में दर्दनाक हादसा हो गया। हादसा उस वक्त हुआ जब जंगल में चारा लेने गई चार बच्चियां तालाब में नहाते समय गहरे पानी में चली गईं। इनमें से तीन बच्चियों उजमा, निकहत और प्रियांशी की डूबकर मौत हो गई, जबकि एक बच्ची किसी तरह बच निकली और गांव पहुंचकर घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों और गोताखोरों ने घंटों की मशक्कत के बाद शवों को तालाब से बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि गर्मी के चलते बच्चियां तालाब में नहाने उतरी थीं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।












