November 2, 2026 4:03 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत पौधारोपण

झाबुआ मेघनगर माणक लाल जैन

 

सेक्टर स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित

झाबुआ, 10 जुलाई 2025 कलेक्टर नेहा मीना के निर्देशानुसार मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड मेघनगर ग्राम शिवगढ़ में पंचायत भवन में सेक्टर स्तरीय नवांकुर/प्रस्फुटन समितियों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि जिला समन्वयक म.प्र. जन अभियान परिषद प्रेमसिंह चौहान, विकासखंड समन्वयक मेघनगर डॉ. रीना मिश्रा उपस्थ्ति रहे।
सर्वप्रथम समस्त नवीन गठित समिति प्रभारियों का परिचय करने उपरान्त सेक्टर स्तर पर नवीन गठित समितियों को मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की कार्यप्रणाली एवं परिषद कार्यों को विस्तार से बताया तथा नवांकुर सखी कार्यक्रम अंतर्गत नवांकुर समितियों के माध्यम से सेक्टर में आने वाले प्रत्येक गांव में महिलाओं की सूची तैयार करें जिनका हरियाली अमावस्या के अवसर पर बीज वितरण किए जाएंगे। डॉ. रीना मिश्रा ने कहा कि समितियां एक पेड़ मां के नाम अभियान हेतु घर-घर संपर्क कर समस्त ग्रामीण जनों के माध्यम से एक-एक पौधा जरूर रोपित करवाएं। तत्पश्चात पंचायत परिसर में पौधारोपण किया गया ।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत सचिव जितेंद्र त्रिवेदी, समिति सदस्य गोरचंद सिंगार, अंबाराम मुनिया, रितु देवल, गोविंद परमार, प्रफुल्ल खतीजा, माया बारिया, रेखा, सुनील भूरिया, सतीश थंन्दार, निलेश गोलू परमार, मनीष परमार एवं जया बारिया परामर्शदाता एमसीएमसीडीपी पाठ्यक्रम उपस्थित रहे

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण