November 2, 2026 1:49 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

कैबिनेट मंत्री के प्रयासों से पेटलावद में सर्किट हाउस निर्माण की प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त

झाबुआ (पेटलावद) माणक लाल जैन

झाबुआ 12 जुलाई 2025 कैबिनेट मंत्री महिला एवं बाल विकास विभाग सुश्री निर्मला भूरिया के प्रयासों से लोक निर्माण विभाग की स्थायी व्यय समिति की 289वीं बैठक में पेटलावद में 407.82 लाख की लागत सर्किट हाउस के निर्माण की प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हो गई हैं।
कैबिनेट मंत्री महिला एवं बाल विकास विभाग सुश्री निर्मला भूरिया ने कहा कि पेटलावद क्षेत्र में सर्किट हाउस के निर्माण की आवश्यकता थी जिसके लिए शासन स्तर पर मांग की गई थी जिसकी प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त होना प्रसन्नता का विषय हैं। उन्होंने कहा कि तकनीकी स्वीकृति प्राप्त होने पर टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर निर्माण कार्य किया जाएगा।
कैबिनेट मंत्री सुश्री भूरिया ने पेटलावद में 407.82 लाख के सर्किट हाउस की प्रशासकीय स्वीकृति मिलने पर पर मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव एवं लोक निर्माण विभाग मंत्री श्री राकेश सिंह का आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal