मीना को प्रदेश कानूनी सलाहकार प्रदीप कुमार दीक्षित व प्रदेश संयुक्त सचिव महेश चन्द मीना की सिफारिश पर नियुक्ति दी राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश मीना के द्वारा
रैणी(अलवर)महेश चन्द मीना,
राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार निवारण भारत संगठन 2019 से ही भारत देश के विभिन्न राज्यो मे सक्रिय है और संगठन नि:स्वार्थ भाव से आमजन की सेवा कर रहा है और लगातार नये पदाधिकारी बनाकर संगठन विस्तार भी कर रहा है।
संगठन का विस्तार करते हुए मंगलवार 15 जुलाई को राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश मीना के द्वारा सेवानिवृत्त आईआरएस जगन प्रसाद मीना पुत्र स्वर्गीय रामसिंह मीना , रामपुरा को संगठन का राजस्थान प्रदेश महामंत्री पद पर नियुक्त किया गया है और यह नियुक्ति प्रदेश कानूनी सलाहकार प्रदीप कुमार दीक्षित व प्रदेश संयुक्त सचिव महेश चन्द मीना की सिफारिश पर राष्ट्रीय कार्यालय से दी गई है।
नव नियुक्त राजस्थान प्रदेश महामंत्री जगन प्रसाद मीना को राष्ट्रीय कार्यालय से निर्देश भी दिए गए है कि संगठन का कार्यालय खोलकर संगठन का बैनर लगाये तथा अपनी लेटरपेड व मुहर बनवाकर आमजन की सेवा नि:स्वार्थ भाव से करना शुरू करे तथा आमजन की जो भी समस्या उसे संगठन की लेटरपेड पर लिखकर सम्बन्धित जिम्मेदार उच्चाधिकारीगण तक पहुंचा कर आमजन को राहत दिलावे।
राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार निवारण भारत संगठन भारत सरकार द्वारा रिकोग्नाइज्ड है जिसके रजिस्ट्रेशन नम्बर 26/2019 है और संगठन का मुख्य उद्देश्य महिलाओ के साथ हो रहे अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाना व भ्रष्टाचार के खिलाफ जबरदस्त मुहिम चलाकर पर्दाफाश करना और संविधान का उल्लंघन नही होने देना , बाल मजदूरी के खिलाफ आवाज उठाना व पुलिस प्रशासन का सहयोग करना जैसे आमजन के हित मे काम करना ही संगठन का ध्येय है।
मिडिया को यह सारी जानकारी राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार निवारण भारत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश मीना के द्वारा दी गई है।












