November 2, 2026 12:47 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

ओडिशा दौरे पर राष्ट्रपति: दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

 

 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु इस वक्त ओडिशा के दौरे पर हैं। राष्ट्रपति आज रावेनशॉ विश्वविद्यालय के 13वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी।

जुलाई 15, नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु इस वक्त ओडिशा के दौरे पर हैं। राष्ट्रपति आज रावेनशॉ विश्वविद्यालय के 13वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी। इसके साथ ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कटक स्थित रावेनशॉ गर्ल्स हाई स्कूल के तीन भवनों के पुनर्विकास की आधारशिला भी रखेंगी।

 

राष्ट्रपति मुर्मु कटक में आदिकवि सरला दास की जयंती समारोह में भी शामिल होंगी और कलिंग रत्न पुरस्कार-2024 प्रदान करेंगी।

 

इससे पहले कल, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भुवनेश्वर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के पांचवें दीक्षांत समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया और स्वास्थ्य क्षेत्र के पेशेवरों को डिग्रियाँ प्रदान कीं।

 

इस मौके पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी सहित कई गणमान्य अतिथि भी मौजूद रहे।

 

 

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण