आज फिर दिल्ली के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी
दिल्ली के स्कूलों को फिर से बम से उड़ाने की धमकी मिली है। द्वारका स्थित सेंट थॉमस स्कूल और वसंत कुंज के वसंत वैली स्कूल को ये धमकी दी गई है।
अनिल कुमार गुप्ता स्टेट हैड दिल्ली
जुलाई 16, नई दिल्ली: दिल्ली के स्कूलों को फिर से बम से उड़ाने की धमकी मिली है। द्वारका स्थित सेंट थॉमस स्कूल और वसंत कुंज के वसंत वैली स्कूल को ये धमकी दी गई है। वहीं हौज़ खास स्थित मदर इंटरनेशनल और पश्चिम विहार स्थित रिचमंड ग्लोबल स्कूल को भी धमकी भरा ईमेल आया है।
इसके अलावा, सरदार पटेल विद्यालय को भी धमकी दी गई है। दिल्ली पुलिस, बॉम्ब स्क्वायड, डॉग स्क्वाड और साइबर एक्सपर्ट की टीम ने मौके पर पहुंचकर अपनी जांच शुरू कर दी है। स्कूलों को सुरक्षा के मद्देनजर खाली कराया गया है।
इससे पहले कल भी दिल्ली के स्कूल-कॉलेज को बम की धमकी मिली। द्वारका इलाके के सेंट थॉमस स्कूल और दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफंस कॉलेज को मेल के ज़रिए बम से उड़ाने की धमकी मिली थी।












