November 1, 2026 10:29 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

हरियाली अमावस्या पर मातृधरा अभियान के तहत सावन के झूले झूलकर नारीशक्ति ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

झाबुआ माणक लाल जैन

“मातृधरा अभियान” 🌎🌿🌱☘️

हरियाली अमावस्या पर मातृधरा अभियान के तहत सावन के झूले झूलकर नारीशक्ति ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

झाबुआ, 24 जुलाई 2025 जिले में कलेक्टर नेहा मीना की पहल पर महिलाओं की भागीदारी से पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “मातृधरा अभियान (नारी शक्ति से प्रकृति को शक्ति)” प्रारम्भ हुआ हैं।
आज हरियाली अमावस्या के पावन अवसर पर मातृधरा अभियान के अंतर्गत “नारीशक्ति से प्रकृति को शक्ति” थीम को साकार करते हुए महाशक्ति महिला मंडल राणापुर की महिलाओं, प्राथमिक विद्यालय खांडियाखाल में शिक्षक एवं छात्र–छात्राओं, पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झाबुआ की छात्राओं, श्री परशुरामेश्वर रामायण मंडल मेघनगर नाका की महिलाओं, स्कूली शिक्षिकाओं एवं छात्राओं ने पारंपरिक अंदाज में सावन के झूले झूलकर उत्सव का आनंद लिया। इस आयोजन के माध्यम से उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का महत्वपूर्ण संदेश दिया।
पर्यावरण प्रेम और सांस्कृतिक चेतना को एक सूत्र में पिरोते हुए महिलाओं और बालिकाओं ने न केवल हरियाली का उत्सव मनाया, बल्कि पौधारोपण, स्वच्छता एवं प्रकृति से जुड़ाव को भी बढ़ावा दिया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजी प्रतिभागियों की उपस्थिति से कार्यक्रम में उत्साह और उल्लास का संचार हुआ।
कलेक्टर नेहा मीना ने कहा कि मातृशक्ति की सहभागिता से समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना को बल मिलता है। यह प्रयास आने वाली पीढ़ियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगा। कार्यक्रम का उद्देश्य केवल उत्सव मनाना नहीं, बल्कि प्रकृति के संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में समुदाय को एकजुट करना भी था।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal