November 1, 2026 9:25 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

विश्व हिंदू परिषद के अवध प्रांत संगठन मंत्री का हुआ आगमन

जिला संवाददाता रोहित कुमार गुप्ता उतरौला (बलरामपुर)

विश्व हिन्दू परिषद के अवध प्रांत संगठन मंत्री विजय प्रताप सिंह का माधव भवन आर्यनगर में आगमन हुआ। उन्होंने जमालुद्दीन उर्फ छांगुर के निवास पर जाकर गिरे हुए मकान का निरीक्षण किया।

इसी दिन प्रशासन द्वारा जमालुद्दीन के भतीजे के नवीन परती पर बने मकान को भी गिराया गया। विजय प्रताप सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि उतरौला में जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा के खिलाफ उनका संगठन 29 जुलाई से एक टोल फ्री नंबर शुरू करेगा।

इस नंबर के माध्यम से महिलाओं के उत्पीड़न के मामलों पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अब किसी भी हिन्दू महिला का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा।

इस अवसर पर विभाग मंत्री सुबीर श्रीवास्तव, जिला मंत्री दीपक चौधरी, जिला कार्य अध्यक्ष दुर्गेंद्र, जिला उपाध्यक्ष रेशम सिंह, जिला सह मंत्री चंदन, जिला संयोजक सुरेश कश्यप, जिला समरसता प्रमुख रविकांत और उमेश कश्यप सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal