November 1, 2026 5:54 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

व्यास पूजन एवं गुरु शिष्य परंपरा का महत्व-डॉ अर्चना राठौर

झाबुआ माणक लाल जैन
भारतीय शिक्षण मंडल द्वारा संपूर्ण भारत में गुरु शिष्य परंपरा और व्यास पूजन के महत्व को प्रतिपादित करने हेतु दिनांक 10 जुलाई से गुरु शिष्य परंपरा और व्यास पूजन का आयोजन विभिन्न जिलों में किया जा रहा है।
वर्तमान युग में शिष्यों का गुरुओं के प्रति मान सम्मान घटता जा रहा है। गुरु शिष्य परंपरा को पुनः स्थापित करने हेतु तथा गुरुओं के प्रति विद्यार्थियों के मन में सद्भावना और मान-सम्मान जागृत करने हेतु राष्ट्रीय और प्रांत स्तर पर भारतीय शिक्षण मंडल द्वारा विगत कई वर्षों से व्यास पूजन का आयोजन प्रत्येक जिले में किया जा रहा है।
इसी कड़ी में झाबुआ जिले में एक्सीलेंट एजुकेशन इंस्टिट्यूट एवं उड़ान अकादमी में व्यास पूजन का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम दीप प्रज्वलन कर मां सरस्वती को पुष्पमाला अर्पित कर पूजन किया गया तत्पश्चात विद्यार्थियों ने अपने गुरुजनों का तिलक लगाकर सम्मान किया तथा चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता भारतीय शिक्षा मंडल मालवा प्रांत कार्यकारिणी सदस्य डॉ अर्चना राठौर ने भारतीय शिक्षण मंडल की विस्तृत जानकारी देते हुए व्यास पूजन का महत्व बताया तथा गुरु शिष्य परंपरा को पुनः स्थापित करने हेतु विद्यार्थियों को प्रेरित किया ।
एक्सीलेंट एजुकेशन इंस्टिट्यूट में अन्य वक्ता वचना परमार ने गुरु शिष्य परंपरा पर अपने विचार रखे एवं उड़ान अकादमी के इस आयोजन में वक्ता कपिल बसेर ने भी भारतीय शिक्षण मंडल की जानकारी दी।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण