November 1, 2026 4:40 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

भामाशाह मंगल राम मास्टर ने रैणी के सरकारी सीनियर स्कूल भजेड़ा मे तीन कम्प्यूटर और कैमरा डोनेट किए

रैणी(अलवर)महेश चन्द मीना,

अलवर के रैणी-उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत भजेड़ा मुख्यालय पर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मे शनिवार को भामाशाह मंगल राम मीना (अध्यापक) ने बाल हित को ध्यान मे रखते हुए एवं शिक्षा को बढावा देने के उद्देश्य से अपनी स्वेच्छापूर्वक संस्था प्रधान मधुबाला किराड एवं समस्त स्टाफ को तीन कम्प्यूटर एवं कैमरा सप्रेम डोनेट किए जिनकी कीमत लगभग 55 हजार रुपए है ।
इस अवसर पर शाला परिवार ने भी भामाशाह मंगल राम मास्टर का मनोबल बढाते हुए फूल मालाओ से व साफा बांधकर स्वागत सत्कार किया और समस्त स्टाफ ने भामाशाह को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए अन्तदिल से आभार प्रकट किया।
इस दौरान समस्त स्टाफ व संस्था प्रधान और सभी विधार्थी तथा अनेक गणमान्य ग्रामीण नागरिक भी मौजूद रहे , सभी ने भामाशाह मास्टर को इस पुनित काम करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद दिया।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal