November 1, 2026 4:40 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

अनिल कुमार गुप्ता दिल्ली
स्वतंत्रता दिवस 2025 को ध्यान में रखते हुए दिल्ली पुलिस ने 2 से 16 अगस्त तक ड्रोन, पैरा ग्लाइडर, हैंग ग्लाइडर, पैरा मोटर, हॉट एयर बलून, क्वाडकॉप्टर और अन्य सब-कंवेंशनल एरियल प्लेटफॉर्म्स के उड़ान पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया है।
अगस्त 03, नई दिल्ली: स्वतंत्रता दिवस 2025 के मद्देनजर दिल्‍ली पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। नव नियुक्त आयुक्त एसबीके सिंह ने 2 अगस्त से 16 अगस्त 2025 तक ड्रोन, पैरा ग्लाइडर, हैंग ग्लाइडर, पैरा मोटर, हॉट एयर बलून, क्वाडकॉप्टर और अन्य सब-कंवेंशनल एरियल प्लेटफॉर्म्स के उड़ान पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया है।

एस बी के सिंह ने स्वतंत्रता दिवस से पहले राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भी कई बैठकें की थीं। पुलिस आयुक्त की ओर से जारी आदेश भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत जारी किया गया है और इसका उल्लंघन करने पर भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 223 के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। खुफिया इनपुट्स में आशंका जताई गई है कि देश विरोधी तत्व ड्रोन और अन्य उड़ने वाले उपकरणों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण