झाबुआ (थांदला) माणक लाल जैन
संस्कार पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने खेल क्षेत्र में एक और स्वर्णिम पन्ना जोड़ दिया है। हाल ही में आयोजित जिला स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में संस्था के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों मुस्तफा बोहरा, प्रीत पोरवाल और अजय डिंडोर अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन द्वारा संभाग स्तरीय टीम में खेलने के लिए चयनित हुए हैं। विद्यार्थियों की मेहनत, प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन से यह सफलता संभव हुई है। यह चयन अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है। विद्यालय परिवार द्वारा समस्त चयनित खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित की गई।












