उज्जैन (नागदा) माणक लाल जैन
नागदा
युगप्रभावक पुण्यसम्राट गुरुदेव श्रीमद् विजय जयन्तसेन सूरीश्वरजी महाराज के शिष्यरत्न, शतावधानी मुनिराज श्री प्रत्यक्षरत्न विजयजी म.सा. एवं मुनिराज श्री पवित्ररत्न विजयजी म.सा. का चातुर्मास नागदा नगर के पार्श्व प्रधान पाठशाला भवन, रानीलक्ष्मीबाई मार्ग पर चल रहा है।
इसी क्रम में 3 अगस्त को सुप्रसिद्ध जैन संगीतकार नरेंद्र वाणीगोता, जावरा नगर में साध्वी श्री अमृतरसा श्रीजी म.सा. की निश्रा में आयोजित 208 सिद्धि तप आराधना कार्यक्रम में ऐतिहासिक चढ़ावे संपन्न कर, शाम को नागदा पहुंचे। उन्होंने यहां विराजित मुनिभगवंतों के दर्शन-वंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किया एवं धर्म चर्चा की।
इस अवसर पर श्री संघ व जयन्तराज चातुर्मास समिति 2025 के सदस्यों से भेंट कर उन्होंने साधु-संतों की साधना और तपस्या की सराहना की।
अखिल भारतीय श्री राजेन्द्र जैन नवयुवक परिषद के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी ब्रजेश बोहरा ने बताया कि मुनिश्री की निश्रा में नवकार महामंत्र की विशेष आराधना प्रतिदिन चल रही है, जिसमें नगर सहित आसपास के श्रद्धालु बड़ी संख्या में भाग ले रहे हैं।
दर्शन वंदन उपरांत नरेंद्र वाणीगोता नागदा से रवाना होकर उन्हैल होते हुए रात्रि विश्राम हेतु इंदौर पहुंचे, तत्पश्चात मोहनखेड़ा तीर्थ होते हुए मुंबई के लिए प्रस्थान करेगे ।












