November 1, 2026 3:48 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

कलेक्टर द्वारा जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों के निराकरण के निर्देश दिए

झाबुआ माणक लाल जैन

कलेक्टर द्वारा तीन आवेदकों को 10-10 हजार रुपये, एक आवेदक को 7 हजार एवं 8 आवेदकों को 5-5 हजार की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई

झाबुआ, 5 अगस्त 2025 कलेक्टर नेहा मीना द्वारा मंगलवार को जिला मुख्यालय पर जनसुनवाई ली गई।

कलेक्टर द्वारा आवेदकों को आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई:-
आवेदिका श्रीमती सुमित्रा पति अशोक मुणिया निवासी अमरगढ़ तहसील पेटलावद, आवेदिका श्रीमती निर्मला पति केहू निनामा निवासी पिपलीपाड़ा तहसील झाबुआ एवं आवेदक सोहन धीरजी निवासी झोसर तहसील पेटलावद द्वारा बताया गया कि आवेदकों के परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है एवं परिवार का भरण पोषण करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आवेदिका ने कलेक्टर के समक्ष उपस्थित होकर आर्थिक सहायता हेतु आवेदन किया। कलेक्टर द्वारा आवेदिका को 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई।
आवेदक शिल्या दीवान निवासी कंजावानी तहसील राणापुर ने कलेक्टर के समक्ष उपस्थित होकर आर्थिक सहायता हेतु आवेदन किया। कलेक्टर द्वारा आवेदक को 7 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई।
आवेदिका मीरा बाई पति स्व. मडिया सोलंकी निवासी भूतखेड़ी तहसील राणापुर, कचरु मोहन सिंह डामोर पिपलिया तहसील झाबुआ, आवेदिका पिंकी हाड़ा पति स्व. प्रभु हाड़ा निवासी मेघनगर, आवेदिका लीला चौहान पिता गणपत सिंह चौहान निवासी झाबुआ, आवेदक शैतान पिता टिटू गणावा निवासी मालखांडवी तहसील मेघनगर, आवेदिका रूपा मडिया मेडा निवासी बिल्लीडोज झाबुआ, रणसिंह जोगड़िया निवासी ढोल्यावड एवं आवेदिका कांताबेन पति मांजु निवासी बावड़ीछोटी ने कलेक्टर के समक्ष उपस्थित होकर आर्थिक सहायता हेतु आवेदन किया। कलेक्टर द्वारा आवेदक को 5 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई।

आवेदनों के निराकरण के निर्देश दिए:-
आवेदक सर्व आदिवासी समाज झाबुआ द्वारा बताया गया कि ग्राम भगोर में स्थित दुकानदार द्वारा सरकार द्वारा निर्धारित दर में मिलने वाली यूरिया खाद को अधिक दर में बेचा जाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया। आवेदक ग्राम झकनावदा द्वारा बताया गया कि ग्राम झकनावदा स्थित मधुकन्या नदी पर पुलिया न होने से आए दिन हादसे हो रहे, नदी पर पुल निर्माण की स्वीकृति के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया। आवेदक समस्त ग्रामवासी निवासी ग्राम ग्वालरुंडी तहसील थान्दला द्वारा बताया गया कि ग्राम ग्वालरुंडी ग्राम पंचायत वालाखोरी में सी सी रोड़ व पुलिया निर्माण करवाने जाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया।
आवेदक श्री अल्लु पिता समसु मालीवाड निवासी ग्राम पिपलखूंटा तहसील मेघनगर द्वारा बताया गया कि विपक्षीगण द्वारा प्रार्थी के खाते की भूमि पर कब्जा करने से प्रार्थी द्वारा सीमांकन करवाया गया था जिसका आदेश प्रार्थी के पक्ष में आया, विपक्षीगण द्वारा कब्जा नहीं हटाया जा रहा है उचित कार्यवाही करने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया।
कलेक्टर द्वारा सम्बंधित अधिकारियों को समस्याओं को समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। इस प्रकार विभिन्न विभागों से संबंधित जनसुनवाई में कुल 48 आवेदन आए।
इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जितेन्द्र सिंह चौहान, सहायक कलेक्टर आशीष कुमार, समस्त विभाग के जिला अधिकारी एवं तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण