अनिल कुमार गुप्ता दिल्ली
देश की आज़ादी के उत्सव को स्वच्छता के संकल्प से जोड़ते हुए जलशक्ति मंत्रालय के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग और संस्कृति मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में “हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता” जन जागरूकता अभियान की शुरुआत होने जा रही है।
अगस्त 06, नई दिल्ली: देश की आज़ादी के उत्सव को स्वच्छता के संकल्प से जोड़ते हुए जलशक्ति मंत्रालय के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग और संस्कृति मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में “हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता” जन जागरूकता अभियान की शुरुआत होने जा रही है।
यह अभियान 8 अगस्त से 15 अगस्त तक चलाया जाएगा, जिसका उद्देश्य लोगों में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और गौरव की भावना को और अधिक सशक्त करना है। साथ ही, यह स्वच्छता को एक जनआंदोलन में बदलने की दिशा में एक अहम कदम साबित होगा।
इस अभियान के माध्यम से सरकार स्वतंत्रता दिवस के उत्सव को स्वच्छता के साथ जोड़ते हुए हर घर को प्रेरित करेगी कि वे न केवल तिरंगा फहराएं, बल्कि अपने घर और आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने का संकल्प भी लें।
“हर घर तिरंगा-हर घर स्वच्छता: स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग” की थीम के साथ यह मुहिम नागरिकों में देशभक्ति की भावना के साथ-साथ स्वच्छ भारत की सोच को भी मजबूती देगी।












