November 1, 2026 2:53 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

कैबिनेट मंत्री के प्रयासों से पेटलावद क्षेत्र के कमलखेड़ा में विद्युत ग्रिड की सौगात

झाबुआ (पेटलावद) माणक लाल जैन

झाबुआ, 07 अगस्त 2025 कैबिनेट मंत्री महिला एवं बाल विकास विभाग सुश्री निर्मला भूरिया के प्रयासों से पेटलावद क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कमलखेड़ा में 3.50 करोड़ की लागत से विद्युत ग्रिड (नवीन 5 एमबीए 33/11 केवी उपकेन्द्र का निर्माण मय 33 KV 2.0 किमी लाइन एच बीम एवं 15 किमी 33 KV लाइन पीसीसी और 1 किमी 11 KV लाइन एच बीम पर 12 किमी 11 केवी लाइन पीसीसी) के निर्माण की स्वीकृति प्राप्त हो गयी है।
कैबिनेट मंत्री सुश्री भूरिया ने बताया कि ग्राम कमलखेड़ा नवीन ग्रिड बनने से 12 ग्रामों के लगभग 600 कृषकों को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि इससे रबी के सीजन में सिंचाई के दौरान वोल्टेज की समस्या से निजात मिलेगी। साथ ही घरेलू उपभोक्ताओं को प्रॉपर वोल्टेज मिलेगा।
आपको बता दें कि नवीन विद्युत ग्रिड बनने से कमलखेड़ा, पिपलीपाड़ा, भेरूपाड़ा, चैनपुरा, चारणकोपडा, उण्डवा, धौलीखली, जुवानपुरा, कालीकराई, सुजनेरा, अम्बापाड़ा और अमलीरेला को फायदा होगा। उक्त ग्रिड के निर्माण के लिए भूमि आवंटन की प्रक्रिया प्रारम्भ हो चुकी है जल्द ही निर्माण कार्य प्रारम्भ किया जाएगा

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal