November 1, 2026 2:52 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

नई उमंग नई तरंग थीम के साथ रक्षाबंधन संपन्न

रिपोर्ट अनमोल कुमार

मोकामा ( पटना) ।ग्रुप केन्द्र CRPF मोकामाघाट के मेन्स क्लब में रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में ब्रह्माकुमारीज के युवा प्रभाग की थीम ” नई उमंग नई तरंग” के अन्तर्गत “न्यूक्लियर फैमिली से संयुक्त परिवार की ओर” विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया तथा जवानों को राखी बाँधी गई ।

बीके निशा बहन ने रक्षाबंधन के आधात्मिक रहस्य से सभी जवानों को अवगत कराया ।

बीके नमन भाई ( युवा प्रभाग) ने थीम ” नई उमंग नई तरंग” के अन्तर्गत “न्यूक्लियर फैमिली से संयुक्त परिवार की ओर” विषय पर गहन चर्चा की ।

पुलिस उपमहानिरीक्षक श्री रविन्द्र भगत ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए अपनी शुभकामना ब्रह्माकुमारीज के सभी सदस्यों को दी तथा जवानों का हौसला अफजाई किया ।

बीके अमरनाथ भाई तथा बीके रोशनी बहन ने अपने सुंदर गीतों से सबका मन मोह लिया ।

इस अवसर पर श्री रविन्द्र भगत पूलिस उपमहानिरिक्षक,
उपेन्द्र सिंह उप कमांडेंट, सुरेन्द्र सिंह उप कमांडेंट( मंत्रालय), अविनाश कुमार सहायक कमांडेंट, अभय कुमार सहायक कमांडेंट, तनिमा गुरे सहायक कमांडेंट, ईश्वर सिंह सहायक कमांडेंट( मंत्रालय), सुब्रतो मित्रा
सहायक कमांडेंट( मंत्रालय) के साथ- साथ अधीनस्थ अधिकारीगण व जवान (300) एवं बिहार पुलिस के नवनियुक्त महिला प्रशिक्षु (657) तथा ब्रह्माकुमारीज के तरफ से बीके बैष्णवी, बीके राधा, रानी माता उपस्थित रहे ।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण